जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों की गतिविधि बढ़ती जा रही है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पाते ही सेना ने इलाके को घेर लिया है। सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है।

इससे पहले रविवार को ही शोपियां जिले में आतंकियों ने करालचक इलाके से गुजर रही जम्मू-कश्मीर बैंक की कैशवैन पर हमला कर दिया था। इस हमले में वैन में मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। उससे पहले कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सेना ने लश्कर के 3 आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications