विजय दिवस: BSF जवानों ने खास अंदाज में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान सीमा पर लगाई 180 की दौड़
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान को लेकर 1971 में एक भीषण युद्ध हुआ था। जिसमें पाक के हाथ करारी शिकस्त लगी, साथ ही पूर्वी पाकिस्तान आजाद होकर बांग्लादेश बना। हर साल 16 दिसंबर को इस जीत का जश्न मनाया जाता है। साथ ही शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। रविवार और सोमवार की रात को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खास अंदाज में 1971 के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इसका एक वीडियो भी जारी किया है।
राजस्थान के बीकानेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 180 किलोमीटर की रिले रेस आयोजित की गई। ये रेस 13 और 14 दिसंबर की रात आयोजित हुई। जिसमें बीएसएफ जवानों ने फेंसिंग के पास दौड़ लगाई। इस दौरान उनके पीछे एक वाहन रोशनी दिखाते हुए चलता रहा। बाद में अनुपगढ़ पहुंचकर रिले रेस का अंत हुआ। बीएसएफ के मुताबिक जवानों ने 11 घंटे से कम वक्त में 180 किलोमीटर की इस रिले रेस को पूरा कर दिया था।
3900
जवान
हुए
थे
शहीद
वैसे
तो
भारत
पाकिस्तान
के
बीच
4
बार
युद्ध
हुए,
लेकिन
1971
का
युद्ध
काफी
अहम
था।
इस
दौरान
भारतीय
सेना
ने
पूर्वी
पाकिस्तान
में
हमला
कर
पाकिस्तानी
सैनिकों
को
वहां
खदेड़ा।
जिसके
बाद
पूर्वी
पाकिस्तान
आजाद
होकर
बांग्लादेश
बना।
इस
युद्ध
में
पाकिस्तान
की
हालत
खराब
हो
गई
थी।
जिस
वजह
से
उसके
93,000
सैनिकों
ने
एक
साथ
सरेंडर
किया
था।
ये
दुनिया
के
इतिहास
का
सबसे
बड़ा
सरेंडर
था।
हालांकि
इस
युद्ध
में
3,900
भारतीय
सैनिक
शहीद
हो
गए
थे,
जबकि
घायलों
की
संख्या
9,851
थी।