बीते 24 घंटे में 1823 नए केस और 67 मौतें, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 33610 हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1823 नए केस सामने आए हैं और 67 मौतें बीते 24 घंटे में हुईं हैं। जिसके बाद भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 33610 हो गई है। वहीं अब इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1075 पर पहुंच गई है। देश में इस समय 24162 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 8373 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

s in India rises to 33610

Recommended Video

    Coronavirus का कहर जारी, मरीजों की संख्या 33 हजार पार, 24 घंटे में आए 1780 नए मामले | वनइंडिया हिंदी

    भारत में कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 9915 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 432 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना संक्रमण के 4082 मामले सामने आए हैं और 197 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3439, मध्य प्रदेश में 2561, राजस्थान में 2438, और तमिलनाडु में 2162 मामले सामने आ चुके हैं।

    दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 32 लाख को पार कर गई है। वहीं सवा दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 32,18,184 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,28,030 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 9,99,439 है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस आए हैं। वहीं 61,656 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 27,682, इंग्लैंड में 26,097, स्पेन में 24,275, फ्रांस में 24,087, बेल्जियम में 7501, जर्मनी में 6467 और इरान में 5957 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+