छत्तीसगढ़ से किडनैप हुई लड़की को 7 महीने में 7 बार बेचा, पुलिस ने 8 आरोपियों को धर दबोचा

नई दिल्ली। Chhattisgarh human trafficking case छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 18 साल की एक युवती को पिछले 7 महीने के अंदर 7 बार बेचा गया। छत्तीसगढ़ से उस लड़की का अपहरण किया गया और उसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में उसे 7 बार बेचा गया। आखिर में हारकर उस लड़की ने सितंबर के महीने में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस भयावह मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    Chhattisgarh से युवती का अपहरण कर अलग-अलग राज्य में 7 बार बेचा गया, अब किया Suicide | वनइंडिया हिंदी
    human trafficking

    पुलिस को अभी भी एक आरोपी की है तलाश

    लड़की की मौत के 4 महीने बाद पुलिस ने मानव तस्करी के इस गिरोह का भांडाफोड़ किया और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले की जांच में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस जुटी हुई थी। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, बबलू कुशवाह नाम के एक आरोपी की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है। पुलिस ने बताया है कि बबलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसने मृतका से जबरन शादी भी की थी।

    नौकरी दिलाने के नाम पर किया अपहरण

    जानकारी के मुताबिक, पीड़िता छत्तीसगढ़ के जशपुर की रहने वाली थी जहां वह अपने पिता के साथ खेतों में काम करती थी। एक रिश्तेदार उसे नौकरी दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ले गया, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद पीड़िता के परिजनों पर फिरौती के लिए फोन आया। परिवार ने पुलिस में पूरे मामले की जानकारी दी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती नहीं मिलने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में अपहरणकर्ताओं ने युवती को 20 हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद युवती को एमपी से लेकर यूपी तक 7 बार बेचा गया।

    पुलिस ने बताया है कि इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बीनू उर्फ अजय उम्र 27 वर्ष, 23 वर्षीय पत्नी, बमनौरा के कल्लू, सागर में हरेंद्र, सागर में राजपाल, देशराज कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, संतोष कुशवाहा के रूप में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+