Kerala School: गन के साथ स्कूल में घुसा 18 साल का पूर्व छात्र, क्लास में जाकर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी
Kerala School Firing: केरल के त्रिशूर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। त्रिशूर के पास नाइकनाल में स्कूल में एक युवक ने फायरिंग की दी। घटना मंगलवार सुबह की है, जब एक प्राइवेट स्कूल में सुबह 18 साल का युवक पिस्टल के साथ स्कूल पहुंचा, फिर छात्रों और स्टाफ के सामने फायरिंग की।
आरोपी युवक स्कूल का पूर्व छात्र बताया जा रहा है, जिसने स्कूल में ओपन फायरिंग की। युवक के निशाने पर स्कूल के टीचर्स थे। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस घटना ने पूरे इलाके को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार युवक सुबह करीब 10:15 बजे स्कूल के ऑफिस में दाखिल हुआ। उसने स्टाफ रूम में घुसकर शिक्षकों को धमकाया और कहा कि वह स्कूल को आग लगा देगा।
#WATCH | Kerala: A youth allegedly opened fire at a school in Naikkanal, near Thrissur.
— ANI (@ANI) November 21, 2023
Krishna Teja, Collector of Thrissur says, "It's an isolated event... We are going to investigate it and take action... No need to panic..." pic.twitter.com/EppM7zoroq
स्टाफ के अनुसार युवक ने स्कूल के अंदर घूमकर दो राउंड फायरिंग की। गमीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पूर्व छात्र अपने साथ बंदूक लेकर आया था और उसने क्लास में जाकर छात्राओं और टीचर्स को डराया-धमकाया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पूर्व छात्रों को आमतौर पर कागजी कार्रवाई के लिए स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
फायिरंग में कोई जख्मी हुआ है। युवक ने जब भागने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों और स्टाफ ने उसे पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे त्रिशूर के कलेक्टर कृष्णा तेजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक अलग घटना है। हम इसकी जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।
इधर, स्कूल शिक्षक उन्नीकृष्णन ने कहा कि लड़के ने खासतौर से दो शिक्षकों के बारे में पूछा। हमने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन उसने हमारी अनदेखी की और कक्षाओं में घुसकर छात्रों पर बंदूक तान दी। हम लगता था कि वह नशे में था।












Click it and Unblock the Notifications