ओडिशा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 23 माओवादी ढेर
ओडिशा और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मुठभेड़ में 23 माओवादियों को ढेर कर दिया।
नई दिल्ली। ओडिशा और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मुठभेड़ में 23 माओवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए माओवादियों में 6 महिलाएं भी हैं।

यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बॉर्डर वाले इलाके में मल्कानगिरी से 10 किलोमीटर दूर हुई। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और अन्य सामग्री मिली है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में माओवादियों की एक बड़ी बैठक होने वाली है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस को मिले बड़ी संख्या में हथियारों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि माओवादियों की होने वाली इस बैठक में कई बड़े नेता भी शामिल होने वाले थे।
इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications