मुंबई-पूणे एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा, 17 लोगों की मौत
नयी दिल्ली। रविवार की सुबह 17 लोगों के लिए खौफनाक मौत लेकर आई। 17 लोगों की जानें भयानक सड़क हादसे में चली गी। हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार की सुबह करीब 3 बजे रायगढ़ के पास हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए जबकि 17 लोगों की मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब एक जाइलो गाड़ी अचानक बंद पड़ गई। रास्ते में बंद पड़ी गाड़ी की मदद करने के लिए पास से गुजर रही एक इनोवा गाड़ी में सावर लोग उतरे की तभी सातारा की तरफ से आ रही एक लग्जरी बस ने दोनों गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर कितना भंयकर था इसका अंदाजा आप इ सी बात से लगा सकते हैं कि गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद बस 20 फीट गहरे गड्ढ़े में जा गिरी।
इस हादसे में 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पनवेल लाया गया। वहीं घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम लोगों की मदद के लिए पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications