Daily Political Update: केंद्र पर बरसी ममता बनर्जी, INDI गठबंधन में फिर फंसा पेंच
Daily Political Update: 13 दिसंबर को हुई संसद में घुसपैठ मामले में राजनीति तेज हो गई है। पीएम मोदी ने इस घटना को चिंताजनक बताया है तो टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इसके अलावा 19 दिसंबर को होने वाला इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले एक बार फिर सीटों को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है।
देश में आज राजनीतिक क्या कुछ बड़ा घटनाक्रम रहा, पढ़िए 17 दिसंबर की बड़ी पॉलिटिकल खबरें।

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा
संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक सुरक्षा चूक है। गृह मंत्री पहले ही यह स्वीकार कर चुके हैं। और ये बहुत गंभीर मामला है। उन्हें मामले की जांच करने दीजिए। वे (विपक्ष) पहले ही इस मुद्दे को उठा चुके हैं और इसीलिए टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है और अन्य कांग्रेस और डीएमके सांसदों को भी निलंबित कर दिया गया है।
राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद सुरक्षा उल्लंघन बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी जी की ना कोई समझ है, ना वे कुछ समझना चाहते हैं...राहुल गांधी जी को यह सोचना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेकों योजनाओं से इस देश से गरीबी और बेरोजगारी मिट रही है और नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य का बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसद के अंदर जो घटना हुई है उसकी जांच चल रही है लेकिन 2024 के चुनाव से पहले हताश, निराश, उदास जो घमंडिया गठबंधन है... वह इस प्रकार के कुचक्र जरूर करेंगे। देश की जनता सब समझती है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।
पंजाब सरकार पर बरसे सिद्धू
पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, ड्रग माफिया, जेल। हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर नीति बनाने को कहा। मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल मंत्री हैं। उन्होंने क्या किया?... ड्रग की गोलियाँ जेलों के अंदर बेची जा रही हैं... अगर मैं झूठा साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा।
केजरीवाल ने मांगी 13 सीटें
रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान बठिंडा पहुंचे थे, जहां 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले आप संयोक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से 13 में से 13 लोकसभा सीटें मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications