मासूम ने अपने अपने पिता की मौत के लिए स्मृति ईरानी को बताया जिम्मेदार

मथुरा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की कार के सड़क हादसे के बाद उनपर पीड़ितों की मदद नहीं करने का आरोप लगा है। इस हादसे में एक युवकी की मृत्यु के बाद 16 वर्षीय बेटी ने स्मृति ईरानी पर मदद नहीं कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी संदिली नागर ने आरोप लगाया कि जब हादसे के बाद उसने स्मृति ईरानी से मदद की गुहार लगायी तो उन्होंने उसे अनसुना कर दिया।

मायावती ने पूछा क्या सिर कटवायेंगी, स्मृति बोली आइये काटकर ले जाइये

16 year old girl alleges that she pleaded for help from Smriti Irani but she ignored

संदिली ने आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी ने बिना मदद किये वहां से दूसरी कार में बैठकर रवाना हो गयी। उसने कहा कि अगर वह मदद करती और मेरे पिता को पास के अस्पताल में भेजवाती तो शायद उनकी जान बच जाती और वह आज जिंदा होते। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब दे रात स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रही थी। तभी एक बाइक सवार से उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया था।

जिसमे एक युवक की मृत्यु हो गयी थी जबकि कई लोग घायल हो गये थे। पीड़ित संदिली के भाई ने स्मृति ईरानी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। उसने कहा कि वह अमीर परिवार से नहीं है, हम किराये के घर में रहते हैं और हमारे पिता ही हमारा घर चलाते थे। एसएसपी राकेश सिंह ने बताया कि रमेश नागर की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी। हालांकि उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+