साल 2018 में मिलेंगे 16 लंबे वीकेंड, ऐसे प्लान करें अपना Holiday
नई दिल्ली। आने वाला साल 2018 आपके लिए कई लंबे वीकेंड और ढ़ेर सारी मस्ती लेकर आ रहा है। आपको बता दें कि आने वाले साल में 16 लंबे वीकेंड पड़ने वाले हैं, जिनमें आप घूमने का प्लान बना सकते है। साल 2018 में करीब 16 लंबे वीकेंड पड़ रहे हैं, जिसमें आप घूमने जा सकते है। आइए आपको उन लंबे वीकेंड की पूरी लिस्ट बताते है, जिसकी मदद से आप अपना छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

जनवरी में दो लंबे वीकेंड
जनवरी 2018 में आपको 2 लंबे वीकेंड मिल रहे है। पहला 20, 21 वीकेंड के बाद 22 को बसंत पंचमी की छुट्टी है। तीन दिनों की छुट्टी में आप आसपास कहीं भी घूमकर आ सकते है। वहीं जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी आपको तीन दिनों की छुट्टी मिल जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छट्टी है और 27,28 को वीकेंड है।

फरवरी में छुट्टी
फरवरी 2018 में आपको 10,11 को वीकेंड है और अगर आप 12 की छुट्टी ले लें तो 13 को महाशिवरात्रि की छुट्टी है, यानी 4 दिनों की लंबी छुट्टी का मजा उठा सकते हैं।

मार्च में छुट्टी प्लान
मार्च 2018 आपको होली के साथ वीकेंड पड़ रहा है। यानी आप होली अपने घरवालों के साथ मना सकते है। जी हां 1 और 2 मार्च को होली की छुट्टी है जबकि 3 और 4 मार्च को शनिवार-रविवार की छुट्टी। वहीं आखिरी हफ्ते में आपको फिर से 4 दिनों की लंबी छुट्टी मिल जाएगी। 29 को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे और फिर 31 मार्च और 1 अप्रैल को वीकेंड पड़ रहा है। यानी मार्च में आपके बल्ले-बल्ले है।

अप्रैल में तीन दिनों की छुट्टी
अप्रैल में कुछ खास नहीं लेकिन आखिरी हफ्ते में आपको वीकेंड के साथ एक दिन की बौद्ध पूर्णिमा की छुट्टी मिल जाएगी। दरअसल 28 और 29 अप्रैल को वीकेंड और 30 को बौद्ध पूर्णिमा की छुट्टी। यानी आसपास कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

जून में गर्मी छुट्टी
जून में जहां बच्चों के स्कूल बंद होंगे तो वहीं आपके पास भी उनके साथ वक्त बिताने का मौका होगा। जून में आपको एक लंबा वीकेंड मिलेगा। दरअसल 15 जून को ईद है और 16,17 को शनिवार-रविवार की छुट्टी। यानी आप तीन दिनों की छुट्टी बच्चों के साथ मना सकते है।

अगस्त में बनाए घूमने का प्लान
15 अगस्त को जहां स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है तो वहीं 18 और 19 अगस्त को शनिवार-रविवार की छुट्टी। यानी अगर आप 16 और 17 अगस्त की छुट्टी ले लें तो अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है। अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी आपको लंबा वीकेंड मिल रहा है। 22 अगस्त को ईद की छुट्टी, 24 को ओणम की छुट्टी और 25-26 को वीकेंड की छुट्टी । यानी अगर 23 अगस्त की छुट्टी लेकर आप लंबा वेकेशन प्लान कर सकते है।

सितंबर में 2 लंबी छुट्टियां
सितंबर की शुरुआत ही छुट्टियों से हो रहा है। 1 और 2 सितंबर को वीकेंड है, जबकि 3 को जन्माष्टमी की छुट्टी है। वहीं 13 को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है और अगर आप 14 की छुट्टी ले लेते हैं तो 15 और 16 को वीकेंड के साथ आराम से कहीं भी घूमकर आ सकते है।

साल के आखिरी में भी छुट्टियां
अक्टूबर महीने की शुरुआत भी छुट्टियों से हो रही है। 2 अक्टूबर कों गांधी जयंती की छुट्टी है। 18 अक्टूबर को राम नवमी, 19 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी है और 20 और 21 को वीकेंड है। यानी आप 4 दिनों की छुट्टी के साथ घूमने का प्लान बना सकते है।

नवंबर में 9 दिनों की छुट्टी
नवंबर का महीने आपके लिए सबसे बढ़िया है। आप नवंबर में 9 दिनों की लंबी छुट्टी ले सकते है। 3 और 4 नवंबर को वीकेंड है, 5 को धनतेरस की छुट्टी है। 7 को दिवाली की छुट्टी है। 8 को गोवर्धन पूजा की छुट्टी और 9 को भैया दूज की छुट्टी। फिर 10 और 11 नवंबर को वीकेंड है। यानी अगर आप 6 नवंबर को छुट्टी लेते हैं तो 9 दिनों की लंबी छुट्टी पर जा सकते है।

दिसंबर
साल के आखिरी में भी आपके पास छुट्टियां मनाने के विकल्प खुले है। 22 और 23 दिसंबर को वीकेंड है। 25 को क्रिसमस की छुट्टी है। यानी अगर आप 24 को छुट्टी ले लें तो 4 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications