जानिए शाहरुख खान ने पीएम मोदी को क्यों कहा Thank You?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष को लेकर कला और सिनेमा जगत की दिग्गत हस्तियों से मुलाकात की। दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास पर कला और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन इस दौरान सभी की निगाहें जिन दो कलाकारों पर टिकी थीं वो थे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और मिस्टर भरोसेमंद आमिर खान, इस बात को खुद शाहरुख ने भी कबूला और उन्होंने आमिर से गले मिलने का मौका देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा।

शाहरुख खान ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया

शाहरुख खान ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया

दरअसल शाहरुख खान ने नरेंद्र मोदी के सामने स्पीच देते हुए कहा कि वे उनके तहेदिल से शुक्रगुजार हैं कि इस इवेंट के जरिए एक मंच पर कई सारे सितारे एक साथ नजर आए, आप की वजह से ही मैं और आमिर आज गले मिल पाए हैं, जिसे सुनकर पीएम मोदी समेत इवेंट में मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे, इसके बाद उन्होंने गांधी जी का शुक्रिया करते हुए कहा कि उनकी वजह से शाहरुख-आमिर के बीच प्यार बढ़ रहा है और ऐसा कहकर वो खुद ही हंसने लगे।

रचनात्मकता की शक्ति अपार है: पीएम

आपको बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांधीजी सादगी के पर्याय हैं, उनके विचार दूर-दूर तक गूंजते हैं, रचनात्मकता की शक्ति अपार है, हमारे राष्ट्र के लिए रचनात्मकता की इस भावना का भरपूर उपयोग करना आवश्यक है, महात्मा गांधी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के कई लोग महान काम कर रहे हैं।

पीएम ने की लोगों से अपील

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सभी फिल्‍मी कलाकारों से अपील की कि वह लोग एक बार दांडी में बने गांधी जी के म्‍यूजियम जरूर जाएं, इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि फिल्‍मी हस्‍तियां 'स्‍टेच्‍यु ऑफ यूनिटी' जरूर देखने जाएं।पीएम ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलीविजन जगत शानदार काम कर रहे हैं।

आमिर खान ने भी कही बड़ी बात

तो वहीं फिल्म एक्टर आमिर खान ने कहा कि बापू के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं, क्रिएटिव होने के नाते हम बहुत कुछ कर सकते हैं. मैं पीएम मोदी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में कुछ करने का प्रयास जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+