BSF के आईजी का खुलासा, घाटी में घुसपैठ के लिए तैयार है 150-200 आतंकी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी), विकास चंद्र ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के उस पार 150 से 200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। वो मौके का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, बीएसएफ पूरी तरह से चौकस है। #UriAttack: जानिए किस रास्ते से घुसे आतंकी और किसका उठाया फायदा?

विकास चंद्र ने कहा कि इस वर्ष नियंत्रण रेखा पर होने वाली मुठभेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, इसे देखते हुए इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि घुसपैठ हुई है। आईजी विकास चंद्र ने घाटी में जारी अशांति के लिए पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों को जिम्मेदारी ठहराया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अशांति फैलाने का पूरा प्लान तैयार किया गया है और वो ऐसा करने का पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कुछ आतंकी घाटी में घुसपैठ करने में सफल भी हो चुके हैं। चंद्र ने घाटी में अशांति से निपटने में जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपना काम अत्यंत वीरता और सतर्कता से कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications