क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लाल किले से बोले PM मोदी- ये देश ना झुकेगा, ना रुकेगा और ना ही थकेगा

Google Oneindia News

Recommended Video

    PM Modi ने अपने Speech में क्यों कहा की सोया हाथी अब जाग गया है, Watch Video | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। देश आज स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस मौके पर देश का हर नागरिक देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया। बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी का लाल किले से यह पांचवा भाषण था। पहली बार पीएम मोदी ने लाल किले से देश को प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में संबोधित किया था। पीएम मोदी ने इससे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री आज सफेद रंग के कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा व भगवा रंग की पगड़ी में नजर आए। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

    pm

    Newest First Oldest First
    8:54 AM, 15 Aug

    हमे रुकना मंजूर नहीं है, झुकना तो हमे आता नहीं है। अपने मन में एक लक्ष्य लिए, मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिए, हम तोड़ रहे हैं जंजीरे, हम बदल रहे हैं तस्वीरें। यह नवयुग है, यह नवभारत है, खुद लिखेंगे अपनी तकदीर, हम बदल रहे हैं अपनी तस्वीर। हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तनमन अर्पण करके, जिद है, एक सूर्य उगाना है, अंबर से उंचा जाना है। एक भारत नया बनाना है।
    8:50 AM, 15 Aug

    मैं बेसब्र हूं क्योंकि कई देश हमसे आगे निकल चुके हैं, मैं बेसब्र हूं उन देशों से अपने देश को आगे ले जाने के लिए
    8:49 AM, 15 Aug

    हर भारतीय के पास अपना घर हो, हर घर के पास बिजली कनेक्शन हो, हर भारतीय को धुएं से मुक्ति मिले, हर भारतीय को जरूरत के मुताबिक जल मिले, हर भारतीय को शौचालय मिले, हर भारतीय को कुशलता मिले, हर भारतीय को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा मिले, हर भारतीय को सुरक्षा मिले, इश्योरेंस की सेवा मिले, इंटरनेट की सेवा मिले हमने इस दिशा में काम किया है।
    8:47 AM, 15 Aug

    जम्मू कश्मीर के लोग स्थानीय निकाय के चुनाव की मांग कर रहे थे, मुझे खुशी है कि आने वाले कुछ महीनों में उन्हें अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। यहां के चुने हुए पंचायत विकास को नई रफ्तार देंगे। जल्द यहां पंचायत के चुनाव हों, उसकी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
    8:46 AM, 15 Aug

    हम गोली और गाली से नहीं, हम कश्मीरियों को गले लगाकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
    8:45 AM, 15 Aug

    माओवाद आए दिन हिंसा की वारदात को अंजाम देता है। लेकिन विकास की नई-नई योजनाओं की वजह से माओवाद 126 जिलों से कम होकर 90 जिलों तक सिमट गया है।
    8:45 AM, 15 Aug

    माओवाद आए दिन हिंसा की वारदात को अंजाम देता है। लेकिन विकास की नई-नई योजनाओं की वजह से माओवाद 126 जिलों से कम होकर 90 जिलों तक सिमट गया है।
    8:44 AM, 15 Aug

    आए दिन नॉर्थ ईस्ट में बम, गोली बारूद की खबर आती थी। आज मुझे खुशी है कि सुरक्षाबलों के प्रयास, राज्य और केंद्र सरकार के प्रयास की वजह से त्रिपुरा और मेघालय पूरी तरह से अफ्पसा से मुक्त हो गए हैं।
    8:43 AM, 15 Aug

    मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं, तीन तलाक की कुरीती ने महिलाओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। संसद में अभी भी कुछ लोग हैं जो इस विधेयक को पास नहीं होने देना चाहता हूं, लेकिन मैं मुस्लिम महिलाओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी आशा अकांक्षाओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करुंगा और इसमे कोई कमी नहीं छोड़ुंगा।
    8:41 AM, 15 Aug

    बलात्कार पीड़ादायक है, लेकिन बलात्कार की शिकार पीड़ा जितनी उस बेटी को होती है, उससे लाखों गुना पीड़ा हमे होनी चाहिए। यह राक्षसी मनोवृत्ति से देश को मुक्त बनाना होगा। कानून अपना काम कर रहा है। पिछले दिनों में एमपी में पांच दिनों में बलात्कारियों को सजा सुनाई गई है, कुछ ऐसे ही राजस्थान में पांच दिन के भीतर फांसी की सजा सुनाई गई। जितना इन खबरों को प्रचारित किया जाएगा, उतना ही राक्षसी वृत्ति की मानसिकता पर चोट पहुंचाएगी।
    8:38 AM, 15 Aug

    भारतीय सशस्त्र सेना में एसएससी के माध्यम से महिलाओं को पुरुष की तरह पारदर्शी व्यवस्था का ऐलान करता हूं। देश की महिलाएं नए व शक्तिशाली भारत के निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
    8:37 AM, 15 Aug

    हमारे लिए गर्व का दिन है, भारत की सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला न्यायाधीश हैं। आजादी के बाद यह पहली कैबिनेट है, जिसमे सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज हैं।
    8:36 AM, 15 Aug

    आज पर्यावरण की मंजूरी भ्रष्टाचार का पहाड़ पार करने जैसा है, लेकिन हमने इसे ऑनलाइन कर दिया है।
    8:36 AM, 15 Aug

    हमने भाई भतीजावाद को खत्म कर दिया है। रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई बहुत कठोर हो रही है। 3 लाख संदिग्ध कंपनियों पर ताला लगा दिया गया है।
    8:35 AM, 15 Aug

    आप देश बनाने में योगदान दे रहे हैं, आपकी परेशानी हमारी परेशानी है। हम कालाधन, भ्रष्टाचार को माफ करने वाले नहीं है। देश को दीमक की तरह इन्ही बीमारियों ने तबाह कर के रखा है।
    8:34 AM, 15 Aug

    2013 के बाद यह संख्या पौने सात करोड़ हो गई है। ये ईमानदारी का जीता जागता उदाहरण है। देश ईमानदारी की ओर चल पड़ा है। इनडायरेक्ट टैक्स, 70 साल में सिर्फ 70 लाख का आंकड़ा पहुंचा था, लेकिन जीएसटी आने के बाद पिछले एक वर्ष में यह 70 लाख का आंकड़ा 1.16 करोड़ पहुंच गया है।
    8:33 AM, 15 Aug

    आज देश ईमानदारी का उत्सव लेकर आगे बढ़ रहा है। देश में 2013 तक डायरेक्ट टैक्स देने वालों की संख्या 4 करोड़ थी। ये पिछले 70 साल की गतिविधि का परिणाम था।
    8:32 AM, 15 Aug

    मैं देश के ईमानदार करदाताओं से कहता हूं कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, आपके कर से ये योजनाएं चलती है, जब आप खाना खाने बैठते हैं तो आपके कर देने की ईमानदार प्रक्रिया का परिणाम है, आपके खाना खाने के समय में 3 गरीबों का पेट भरता है।
    8:30 AM, 15 Aug

    बिचौलिए राशन को बाजार से खरीदकर उसकी ब्लैकमेलिंग करते थे, जबकि सरकार बाजार से 20-25 रुपए किलो गेंहू, चावल खरीदकर उसे गरीबों में 2-3 रुपए में बेचती है। लेकिन यहां अनाज को दुकानो को बेच दिया जाता था, लेकिन हमने इसे रोका है।
    8:29 AM, 15 Aug

    आप जानकर हैरान होंगे, जबसे हम सफाई अभियान में लगे हैं, भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं, 6 करोड़ ऐसे लाभार्थी जोकि राशन कार्ड, पेंशन, एलपीजी के लाभार्थी थे वह ऐसे थे जो कभी पैदा ही नहीं हुए, उनके नाम से पैसे जा रहे थे। यह कितना कठिन काम था, इस सरकार ने इसे रोका है। भ्रष्टाचार और कालाधन को रोकने की दिशा में हमने कदम उठाए हैं। इसका परिणाम यह है कि 90 हजार करोड़ रुपए जो गलत तरीके से गलत लोगों के हाथ में चले जाते थे, वह अब देश के सामान्य नागरिकों के काम आ रहा है।
    8:26 AM, 15 Aug

    स्वच्छ भारत अभियान से 3 लाख लोगों की जान बची
    8:26 AM, 15 Aug

    पिछले दो वर्ष में 5 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
    8:24 AM, 15 Aug

    आने वाले समय में इस तकनीक की टेस्टिंग शुरू हो गई है। 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मदिन पर यह प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान लॉच कर दिया जाएगा।
    8:23 AM, 15 Aug

    आयुष्मान भारत के तहत इस देश के 10 करोड़ परिवार इसमे शामिल हैं। 10 करोड़ परिवार यानि करीब-करीब 50 करोड़ परिवार, हर परिवार को 5 लाख रुपए देने की योजना है, इसे हम देने वाले हैं।
    8:21 AM, 15 Aug

    अगला वर्ष महात्मा गांधी के जन्म का 150वां वर्ष है। वह स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे। आजादी मिली सत्याग्रहियों से और स्वच्छता मिलेगी स्वच्छाग्रहियों से।
    8:20 AM, 15 Aug

    राष्ट्रपति जी अच्छे तरीके से वर्णन किया कि कैसेे दिल्ली से चली योजना पिछड़े गांव तक पहुंची है। 2014 को जब मैंने स्वच्छता की बात की थी तो लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। लेकिन भाईयो और बहनों पिछले दिनों WHO कि रिपोर्ट आई है, जिसमे कहा गया है कि स्वच्छता अभियान की वजह से 3 करोड़ बच्चों का जीवन बच गया है।
    8:17 AM, 15 Aug

    खादी से बापू का नाम जुड़ा है, खादी की बिक्री पहले से दोगुना हो गई है। गरीब के हाथों में रोजी रोटी पहुंची है।
    8:16 AM, 15 Aug

    आज नई कृषि क्रांति, ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, ब्लू रिवोल्यूशन, ये नए दायरे खुल चुके हैं, उसे लेकर हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारा देश दुनिया में मछली उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। जल्द ही हम पहले स्थान पर पहुंचेंगे।
    8:15 AM, 15 Aug

    आज हमारा पूरा ध्यान कृषि क्षेत्र में किसानों की आज दो गुना करने पर है। कई लोगों को इसपर आशंका होती है, लेकिन हम लक्ष्य लेकर चले हैं, हम मक्खन पर लकीर करने वाले नहीं है, हम पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं, हम मेहनत करने वाले लोग हैं। हम कृषि में आधुनिकता लाकर इसे मुमकिन करेंगे।
    8:12 AM, 15 Aug

    हम मानव सहित गगन यान लेकर अंतरिक्ष में जाएंगे, तब विश्व के अंदर हम चौथे देश बन जाएंगे जो मानव को अंतरिक्ष में ले जाने वाले होंगे।
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Prime Narendra modi speech on 15 august from Red fort. Here is the full live updates of the independence day celebration.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X