विशाखापट्टनम के पोरस लैबोरेट्रीज में गैस लीक, 140 कर्मचारी बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के अचुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार को गैस लीक हो गई।
हैदराबाद, 03 जून: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के अचुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार को गैस लीक हो गई। गैस के रिसाव होने से 140 कर्मचारी बीमार हो गए। एसपी गौतम साली ने कहा कि सभी श्रमिकों की हालत नाजुक बनी हुई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
Recommended Video
Andhra Pradesh की एक Factory में Gas Leak, 87 लोग हुए बीमार | वनइंडिया हिंदी | #News

Photo Credit:
वहीं, जिला अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण स्वामी ने कहा कि गैस रिसाव से 140 लोग प्रभावित हुए हैं। सभी 140 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications