14 साल का लड़का पलवल से ट्रक चुराकर भागा, तेल खत्म हुआ तो हाथरस में चढ़ा हत्थे
नई दिल्ली। पुलिस ने एक नाबालिग को पलवल से 14 लाख के माल से भरा ट्रक चुराकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस किशोर को यूपी के हाथरस जिले से गिरफ्तार किया गया। इस किशोर को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किशोर ने लगभग 138 किलोमीटर माल से भरे ट्रक को दौड़ाया। वह ट्रक पर क्लिनर का काम करता था।

14 साल के इस किशोर को पांच हजार सैलरी मिलती थी जो कि परिवार के गुजारे के लिए काफी नहीं था। इस कारण उसने ट्रक को ही चुराने का प्लान बना डाला। किशोर इस ट्रक को एटावा के अपने गांव मालावान ले जाना चाहता था। बताया जाता है कि ये इलाका चोरी के वाहनों के नए कागजात तैयार कर बेचने के लिए जाना जाता है।
ट्रक का ईंधन खत्म होने के कारण किशोर ने उसे हाथरस में खड़ा कर दिया था। रात को हाइवे पुलिस को इसकी सूचना मिली कि हरियाणा के नंबर का एक ट्रक कई जगह रुका। जलेसर रोड पर मेहरारा चौराहे के पास पुलिस ने उस ट्रक की पड़ताल की तो उसमें से एक किशोर बाहर निकला जिसकी उम्र 14 साल के करीब थी। इसके बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।












Click it and Unblock the Notifications