क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सेक्‍स चेंज करा बार डांसर बनना चाहता था 14 साल का लड़का, 50 तोला सोना चुराकर भागा

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। बार डांसरों की आलीशान लाइफस्टाइल से प्रभावित 14 साल का लड़का, सेक्स चेंज कराने के लिए अपनी मामी के साथ 50 तोला सोना चुराकर फरार हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उसकी मामी और सेक्स चेंज के लिए प्रेरित करने वाली महिला दोनों मुंबई में बार डांसर हैं। एक महीने बाद पुलिस ने लड़के को आजाद कराया है। इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। आरोपियों के नाम रेहाना धानावत, इमरान शरीफ, फारूक शेख और प्रशांत जांगड़े है। इनके पास से पुलिस को 30 तोला सोना, एक बाइक और 3 मोबाइल बरामद हुए हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मौसी थी बार डांसर, जीती थी आलीशान जिंदगी

मौसी थी बार डांसर, जीती थी आलीशान जिंदगी

नागपुर में रहने वाला यह नाबालिग आरोपी मुंबई में अपने मौसी के पास जाता था। उसकी मौसी बार डांसर थी। वह बहुत पैसा उड़ाती थी, यह देखकर आरोपी बडा प्रभावित हो गया था। नागपुर में उसकी ज्यादातर दोस्त लडकियां ही थीं। उसने रेहाना नाम की महिला को मौसी के बारे में बताया। मौसी जैसे चकाचौंध वाली जिंदगी जीने की ख्वाहिश रेहाना के सामने उसने जाहिर की। रेहाना ने उसे झांसा दिया की वह अगर वह सेक्स चेंज ऑपरेशन कर लेगा तो वह भी बार मे डांसर बन सकता है और ऐशो आराम की जिंदगी जी सकता है।

रेहाना ने दिया मौसी के गहने चोरी करने का आइडिया

रेहाना ने दिया मौसी के गहने चोरी करने का आइडिया

मौसी के 50 तोले गहने चुराने का आयडिया भी उसे रेहाना ने ही दिया था और सेक्स चेंज के लिए मुंबई लेकर जाने की बात भी कही। रेहाना के जाल में वह फंस गया और पिछले महीने जब मौसी नागपुर में आई थी, तब उसके 50 तोले के गहने चुरा लिए। चोरी के बाद वह रेहाना के साथ नवी मुंबई भाग गया। यहां के कोपरखैराने इलाके मे रहने लगा। लेकिन यहां आने के बाद रेहाना इस नाबालिक के घर में ही रखती थी और सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए जल्द से जल्द डॉक्टरों की अपॉईमेन्ट के लिए बाहर जाने का बहाना करती। उसके पास से सोना लेकर वह अपने तीन दोस्त इमरान, फारुख और सुभाष जांगडे के साथ बेचती थी।

रेड लाइट एरिया से बरामद हुआ नाबालिग आरोपी

रेड लाइट एरिया से बरामद हुआ नाबालिग आरोपी

शहर के रेडलाइट इलाके गंगा-जमुना के पास एक घर से रेहाना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गोल्ड के साथ फरार होने के बाद लड़के ने रेहाना से संपर्क किया, जिसने उसे क्वेटा कॉलोनी के पास इंतजार करने को कहा। शरीफ और शेख नाम के आरोपियों ने लड़के को पारदी इलाके में रखा और बाद में उसे मुंबई ले गए। मुंबई में रेहाना द्वारा किराए पर लिए गए एक अपार्टमेंट से लड़के को छुड़ाया गया।

आरोपी को अभी भी है सेक्‍स चेंज कराकर बार डांसर बनने की ख्‍वाहिश

आरोपी को अभी भी है सेक्‍स चेंज कराकर बार डांसर बनने की ख्‍वाहिश

पुलिस का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह अब भी रेहाना के साथ रहना चाहता है। साथ ही सर्जरी कराकर वह मुंबई में हमेशा के लिए शिफ्ट होना चाहता है। पुलिस के मुताबिक लड़के ने समान सेक्स पार्टनर की तलाश के लिए एक ऐप भी डाउनलोड किया था।

इसे भी पढ़ें- इस अभिनेत्री ने शेयर की खौफनाक आपबीती, बताया- 7 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, ब्‍यॉफ्रेंड ने किया 'डेट रेप'इसे भी पढ़ें- इस अभिनेत्री ने शेयर की खौफनाक आपबीती, बताया- 7 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, ब्‍यॉफ्रेंड ने किया 'डेट रेप'

Comments
English summary
After more than a month-long effort, the Lakadganj police escued a 14-year-old boy who fled with his maternal aunt’s 50 tola gold to meet the expenses for a sex-change surgery.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X