पिता-बेटे को उठक-बैठक लगाने के बाद 14 वर्षीय लड़के ने की आत्महत्या की कोशिश, लड़की पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
पुलिस ने कहा कि उसे गंभीर हालत में राजधानी अस्पताल ले जाया गया। लड़के के परिवार ने दावा किया कि यह झूठा आरोप है कि उन्होंने लड़की पर अश्लील टिप्पणी की।
भुवनेश्वर में पिता और दो अन्य लोगों के साथ उठक-बैठक कराने के बाद एक 14 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद लड़के जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को खंडागिरी थाना क्षेत्र के बारामुंडा में हुई। दो लड़कों द्वारा एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई थी।
पुलिस शिकायत के अनुसार, उनके पिता को भी बैठक में बुलाया गया था और उन सभी को "सजा" के रूप में उठक-बैठक लगाने के लिए कहा गया था। घटना के एक कथित वीडियो में ग्रामीणों को यह धमकी देते हुए सुना जा सकता है कि वे दोनों लड़कों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। घटना के तुरंत बाद, दो लड़कों में से एक ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की।
पुलिस ने कहा कि उसे गंभीर हालत में राजधानी अस्पताल ले जाया गया। लड़के के परिवार ने दावा किया कि यह झूठा आरोप है कि उन्होंने लड़की पर अश्लील टिप्पणी की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।ॉ
यह भी पढ़ें- Gandhidham Result: कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप, आत्महत्या की कोशिश की
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे