आंध्र प्रदेश के पुष्कर मेले में भगदड़, 14 की मौत
विजयवाड़ा| आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी शहर में गोदावरी नदी के तट पर मंगलवार को पुष्कर मेले (पुष्करालु) में भगदड़ मचने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों के घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गोदावरी नदी के तट पर कोटगुम्मम पुष्कर घाट के द्वारों में से एक पर अचानक पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

इसके बाद पूर्वी गोदावरी जिले के राजामुंदरी शहर में स्थित इस घाट के सभी तीनों द्वारों पर अव्यवस्था फैल गई। शवों को राजामुंदरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ ही हालत नाजुक बताई गई है।
भगदड़ मंगलवार सुबह गोदावरी पुष्कर मेला शुरू होने के चंद घंटों बाद हुई।12 दिवसीय पुष्कर मेले को दक्षिण भारत का 'कुंभ मेला' माना जाता है। मेला तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों में शुरू हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications