अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 14 लोगों के मौत की खबर
घटना अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे जिले की है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जलाश पर्टिन ने बताया कि भूस्खलन में फंसे 14 लोगों में किसी के भी जीवित बचने की संभावना बेहद कम है।
पापुमपारे (अरुणाचल प्रदेश)। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की खबर है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल प्रशासन ने राहत और बचाव का तेज कर दिया है।

अरुणाचल प्रदेश कई इलाकों में लगातार बारिश से बुरा हाल
घटना अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे जिले की है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जलाश पर्टिन ने बताया कि भूस्खलन में फंसे 14 लोगों में किसी के भी जीवित बचने की संभावना बेहद कम है। फिलहाल राहत और बचाव का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि 3.30 बजे आए भूस्खलन में लपटप गांव के तीन घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
पापुमपारे जिले में पिछले चार दिन से बारिश हो रही है। लगातार बारिश से यहां हालात बेहद खराब हैं। प्रदेश के कई इलाके भूस्खलन से प्रभावित हैं। बाढ़ के हालात भी कई इलाकों में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की कई बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications