दिल्ली भाजपा में 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 12 नए चेहरे

नई दिल्ली- दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा की 14 जिला इकाइयों के लिए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसमें से दो चेहरों को बरकरार रखा गया है, लेकिन 12 नए नाम शामिल किए गए हैं। नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी करते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के प्रमुख अशोक गोयल ने बताया कि सभी 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति गहन विचार-विमर्श और फीडबैक की प्रक्रिया के तहत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें शाहदरा से राम किशोर शर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रोहताश बिधूड़ी को दोबारा चांस दिया गया है।

Recommended Video

      Facebook पर विज्ञापन के मामले में BJP सबसे आगे! | वनइंडिया हिंदी
      14 new district heads appointed in Delhi BJP, 12 new faces

      इनके अलावा चांदनी चौक से विकेश सेठी, करोलबाग से राजेश गोयल, केशवपुरम से राजकुमार भाटिया, मयूर विहार से विनोद बछेती, महरौली से जगमोहन महलावत, नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद, पश्चिमी दिल्ली से सचिन भसीन, नजरफगढ़ से विजय सोलंकी, नई दिल्ली से प्रशांत शर्मा, उत्तर पूर्वी से मोहन गोयल, उत्तर पश्चिमी से देवेंद्र सोलंकी और बाहरी दिल्ली से बजरंग शुक्ला के नाम शामिल हैं।

      गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा के संगठन में काफी बदलाव किया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते 250 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई थी। प्रदेश इकाई के नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी जल्द की जा सकती है ये जानकारी बीजेपी नेताओं ने दी है।

      इससे पहले भाजपा के दिल्ली मीडिया प्रभारी गोयल ने बुधवार को बताया था कि पार्टी की नीति के तहत लिस्ट में शामिल सभी मंडल अध्यक्षों की उम्र 45 वर्ष से कम रखी गई है। उन्होंने कहा कि नए मंडल अध्यक्षों में 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 अनुसूचित जाति और 20 महिला श्रेणी से शामिल किए गए हैं। जिनमें से 200 चेहरे नए हैं, जबकि 50 को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+