शादी से जुड़ी इन 14 बातों को जानकर हंस पड़ेंगे आप
नयी दिल्ली। लड़के -लड़कियों के बीच प्यार से बंढ़ा संबंध शादी कई रीति-रीवाजों के साथ जुड़ा होता है। शादी से जुड़े रीति-रीवाज कभी-कभी उसे रोचक बनाते हैं तो कभी कभी लगता है कि ये अंधविश्वास है। लेकिन जो भी हो लोग आज भी इन रीति-रीवाजों को निभाने के पीछे नहीं हटते।
शादी के ये रोचक रम्स उसे मजेदार बनाते हैं, फिर चाहे जूता चोरी करने का रिवाज हो या फिर द्वार छेकाए का। आपको हम शादी से जुड़े उन 14 तथ्यों को रुबरु करवाते हैं जिसके बारे में आपने आज से पहले तक सुना नहीं होगा।

लड़की रखती है चाकू
कई हिंदू परिवार में मंगनी के बाद और शादी से पहले लड़की को अपने साथ रखने के लिए चाकू दी जाती है, ताकि वो अपनी रक्षा पराए मर्दों से कर सकें।

बारिश हो तो सफल होगी शादी
कई हिंदू रीति-रीवाज के मुताबिक अगर शादी वाले दिन बारिश होती है तो उसे शुभ माना जाता है। यानी अगर शादी के दिन बारिश होती है तो इसका मतलब ये कि शादी सफल होगी।

मेहर में लड़की को मिलती है दहेज
मुस्लिम समुदाय में शादी के वक्त लड़की को मेहर की रकम दी जाती है। इस रकम तो लड़के वाले लड़की को देते हैं। इसमें शादी के वक्त लड़की को दहेज के तौर पर कुछ राशी दी जाती है।

पंजाबियों में चूड़ा का खास स्थान
पंजाबी समुदाय में शादी के वक्त लड़कियां चूड़ा पहनती है। लाल और सफेद रंग की इन चूड़ियों को उन्हे महीनों तक पहने रहना पड़ता है। कहा जाता है कि इससे उनके नए घर यानी की ससुराल में खुशहाली आती है।

अंगुठी मिले तो जल्द होगी शादी
ईसाई धर्म के शादी में एक रिवाज होता है। जिसमें दुल्हन की सहेलियां और मेहमान उसे घर कर रखते है। लोग दुल्हन को गिफ्त देते हैं और बदले में दुल्हन उन्हें पिंक केक खिलाती है। कहा जाता है कि जिसके केक से खाली अंगूठी निकलती है उस कुंवारी लड़की की शादी जल्द हो जाती है।

केरल में रोचक शादी
पुराने वक्त में केरल में "mock wedding ceremony" का चलन था। जिसमें लड़के-लड़कियों की शादी पूरी तरह से ज्योतिषीय तरीकों के आधार पर होती थी। यूंकि ये नकली शादी समारोह हुआ करती थी, इसलिए शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन अपने-अपने रास्ते चले जाते थे।

मंगला स्नान का महत्व
मंगला स्नान और शुद्धि स्नान भारतीय हिंदू परंपरा में खास महत्व रखता है। इसके तहत शादी के सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ दुल्हा और दुल्हन को स्नान करवाया जाता है। शादी के रीति-रीवाज शुरु हो इससे पहले उन्हें इस प्रक्रिया से गुजरना होता है।

गांठ के खुलेगी खुशहाली के रास्ते
सिख समुदाय में शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल आती है तो दुल्हे की बहने एक लंबी साड़ी में कई गांठ बांधती है। माना जाता है कि जितनी जल्दी दुल्हा और दुल्हन एक साथ की मदद से गांठ खोल लेंगे उसके जीवन में खुशहाली उतनी जल्दी आएगी।

विदाई की रस्म
पुरानी कहावत है कि विदाई के दुल्हन जितना रोएगी शादी के बाद उसे अपनी जिंदगी में कभी नहीं रोना होगा।

गुजरातियों का अलबेला रस्म
गुजराती समुदाय में शादी के वक्त रस्म है कि दुल्हन की मां दुल्हे की नाक पकड़ती है और इसे इस बात का अहसास दिलाती है कि वो अपनी बेटी की जिम्मेदारी उसे सौंप रहे हैं। अब उनकी बेटी की खुशियों की देखभाल करना उसकी जिम्मेदारी है।

हल्दी और बेसन से दुल्हन का सिंगार
सिख समुदाय में शादी से एक रात पहले वतना की रस्म होती है। जिसमें घर की औरतें लड़की के शरीर पर हल्दी और बेसन का लेप लगाती है और पारंपरिक गाने गाती है।

बर्तन गिराकर दुल्हन का गृहप्रवेश
हिंदू परंपरा के मुताबिक जब लड़की अपने ससुराल में कदम रखती है तो गृह प्रवेश के पहले वो चावल से भरे कलश को गिराकर प्रवेश करती है। माना जाता है कि इससे घर में धन्य-धान्य बना रहता है।

मुस्लिम में भी शुद्धि स्नान
मुस्लिम समुदाय में भी शादी से पहले शुद्धि स्नान कराई जाती है। निकाग से पहले दुल्हन को घर की औरते गाने और संगीत के साथ नहलाती है। इसे त्यौहार की तरह मनाया जाता है।

मकड़ा दिखे तो होता है शुभ
ईसाई समुदाय में माना जाता है कि शादी के वक्त अगर दुल्हन को मकड़ा दिख जाए तो उसकी शादी-शुदा जिंदगी खुशहाल होगी।












Click it and Unblock the Notifications