14 दिन के बच्‍चे ने निगल ली सेफ्टीपिन, पुलिस कांस्‍टेबल की मदद से बची जान

14 दिन के बच्‍चे ने निगल ली सेफ्टीपिन, पुलिस कांस्‍टेबल की मदद से बची जान

मुंबई। मुंबई पुलिस के एक कांस्‍टेबल की मदद से एक नवजात बच्‍चे की जान बच गई। बच्‍चे की जान बचने के बाद जहां उसके मां-बाप इस कांस्‍टेबल को दुआएं दे रहा हैं वहीं सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

14 दिन के बच्‍चे ने निगल ली पिन, कांस्‍टेबल की मदद से बच गई जान

14 दिन के बच्‍चे ने निगल ली पिन, कांस्‍टेबल की मदद से बच गई जान

दरअसल बुधवार को एक 14 दिन के बच्‍चे ने गलती से एक सेफ्टी पिन निगल ली। जिसके बाद उसके माता-पिता अपने बच्‍चे की जान बचाने के लिए से जल्‍द अस्‍पताल ले जाना चाहते थे। बच्‍चे का पिन निगलने की वजह से दम घुट रहा था उनके चिंतित माता-पिता सड़क पर बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्‍हें कोई सवारी नहीं मिल रही थी। तभी इस परेशान मां बाप पर मुंबई पुलिस के कांस्‍टेबल एस कोलेकर की नजर पड़ी। जिसके बाद कांस्‍टेबल ने पास जाकर देखा और तुंरत बच्‍चे की जान बचाने के लिए उस मजबूर मां बाप को अपनी गाड़ी पर बिठाकर मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। इस कांस्‍टेबल की मदद से बच्‍चा अस्‍पाताल पहुंच गया और तुरंत इलाज मिलने के कारण 14 माह के बच्‍चे की जान बच गई

नवजात की जान बचाने वाले कांस्‍टेबल की हो रही जमकर तारीफ

नवजात की जान बचाने वाले कांस्‍टेबल की हो रही जमकर तारीफ

बच्‍चे को समय पर अस्‍पताल पहुंचाने वाले कांस्‍टेबल को जहां बच्‍चे के मां बाप धन्‍यवाद दे रहे, वहीं मुंबई पुलिस ने कांस्‍टेबल के नेक काम को पुलिस के त्वरित कार्यों के लिए धन्यवाद, बच्चे को समय पर उपचार मिला। एस कोलेकर के इस नेका काम को मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर साक्षा किया। ट्विटर पर साझा की गई एक पोस्ट में बताया गया है कि कैसे पुलिस ने उसके माता-पिता को समय के साथ अस्पताल ले जाकर 14 दिन के बच्चे की मदद की। इस नेक काम करने वाले कांस्‍टेबल की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की गई है। पुलिसकर्मी के इस नेक कार्य की सोशल मीडिया पर साइट पर कई प्रतिक्रियाएं मिलीं।

मुंबई पुलिस ने फोटो शेयर करते हुए लिखी ये पोस्‍ट

मुंबई पुलिस कांस्टेबल एस कोलेकर लाचार मां बाप की तुरंत मदद करने के कारण ट्विटर पर उनको जबरस्‍त लाइक मिल रहा है। मुंबई पुलिस ने कोलेकर की इस नेक काम को पोस्‍ट करते हुए पुलिस विभाग ने अपना ट्वीट शुरू किया "जब परेशानी में हो, तो अपने निकटतम पुलिस वाले को ढूंढो!"। कुछ घंटे पहले साझा किए जाने के बाद से, ट्वीट ने 2,400 से अधिक लाइक्स और 300 रीट्वीट किए गए। लोगों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की और पोस्ट लिख कर मुंबई पुलिस की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा "हमें आप पर गर्व है मुंबई पुलिस,।

Mumbai Local Trains Starts For Essentials Services
======================

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+