चलती ट्रेन में खेलते-खेलते फिसल गया पैर, नीचे गिरने से 13 साल के बच्चे की मौत!

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में चलती ट्रेन से गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के साथ इंद्रायणी एक्सप्रेस से सोलापुर जा रहा था। मृतक का नाम अर्जुन कृष्णा रमेशराव हैं। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन अपने मामा के साथ मुंबई से सोलापुर जा रहा था। ट्रेन के खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 13 years old boy died after getting slipped from running train

अर्जुन को मामा को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी, बाद में किसी तरह रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से उन्हें अर्जुन की मौत के बारे में पता चला। यह हादसा बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास चिंचवड़ में हुआ। इधर, पटरी पर मिली मौत पटरी पार करने की कीमत एक 43 वर्षीय व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हमसफ़र एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस का कहना है कि मृतक ट्रेन के सामने खड़ा हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+