बचपन के हादसे में पाक की आफशीन का जीवन हुआ दर्दनाक, भारत के डॉक्टर ने दी नईं जिंदगी
नई दिल्ली, 25 जुलाई। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली आफशीन गुल जब महज 10 महीने की थीं तो एक हादसे का शिकार हो गईं, जिसकी वजह से वह अपनी बचपन की खुशियों से दूर हो गईं। दरअसल आफशीन जब 10 महीने की थीं तो अपनी बहन के हाथ से वह गिर गई थीं, जिसकी वजह से उनकी गर्दन 90 डिग्री घूम गई। बेटी के साथ हुए इस हादसे के बाद परिवार वाले उसका इलाज कराने के लिए एक के बाद एक दूसरे डॉक्टरों के पास जाते रहे, लेकिन बेटी की हालात इसके बाद भी ठीक नहीं हुई और उसकी हालत और भी बदतर होती गई।

12 साल मुश्किलभरा जीवन
दरअसल बेटी का आगे का इलाज कराने के लिए परिवारवालों के पास पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से परिवार वाले काफी निराश थे। बचपन में हुए हादसे की वजह से आफशीन मस्तिष्क पक्षाघात का भी शिकार हो गईं। इन दोनों ही दिक्कतों की वजह से आफशीन अपनी पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर सकीं और काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद आफशीन को नई जिंदगी मिली और मुफ्त में उनका इलाज हुआ।

भाई ने बताया डॉक्टर को फरिश्ता
आफशीन को भारत के एक डॉक्टर ने संपर्क किया और उनका मुफ्त में इलाज करने का प्रस्ताव दिया। डॉक्टर ने आफशीन को बिना पैसे लिए इलाज करने का प्रस्ताव दिया। दिल्ली के अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन ने आफशीन का मुफ्त में ऑपरेशन किया। डॉक्टर राजगोपालन ने बताया कि अपने आप में यह शायद दुनिया का पहला मामला है। वहीं आफशीन के भाई याकूब कुंबार ने कहा कि हमे खुशी है कि डॉक्टरों ने मेरी बहन की जिंदगी बचाई। हमारे लिए वह फरिश्ता हैं।

भारत में हुआ इलाज
आफशीन की स्थिति को लेकर जब बीबीसी के पत्रकार एलेग्जेंड्रिया थॉमस ने रिपोर्ट किया तो रिपोर्ट को देखने के बाद आफशीन को डॉक्टर राजगोपालन ने संपर्क किया। एलेग्जेंड्रिया ने डॉक्टर राजगोपालन से डॉक्टर आफशीन के परिवार से मिलाया। जिसके बाद आफशीन का परिवार भारत इलाज के लिए पहुंचा। ऑनलाइन आफशीन के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा किया गया।

चार ऑपरेशन करना पड़ा
आफशीन के परिवार के लिए यह काफी मुश्किलभरा समय था। याकूब कुंबार ने बताया कि डॉक्टर कृष्णन ने हमसे कहा कि आफशीन का दिल और फेफड़ा ऑपरेशन के दौरान काम करना बंद कर सकता है। ऑफशीन को चार ऑपरेशन कराना पड़ा, इसके बाद जाकर आफशीन की गर्दन ठीक हुई। फरवरी माह में आफशीन की सबसे अहम सर्जरी हुई, यह ऑपरेशन 6 घंटे चला।

सही इलाज नहीं मिलता तो जीना मुश्किल था
आफशीन के भाई ने बताया कि डॉक्टर की कोशिश की वजह से ऑपरेशन सफल रहा। सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि अगर आफशीन का ऑपरेशन नहीं होता तो वह लंबे समय तक नहीं जिंदा नहीं रह पाती। लेकिन अब छोटी बच्ची मुस्कुरा रही है और बात कर रही है। डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन ने बताया कि हर हफ्ते मैं स्काइप के जरिए बच्ची की देखते हैं और उसके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी लेता हूं।












Click it and Unblock the Notifications