Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'12th Fail बढ़ा-चढ़ा कर...', फिल्म को लेकर क्या बोल गया ये बड़ा अधिकारी, IPS मनोज शर्मा का है दोस्त!

IPS Manoj Kumar Sharma: फिल्‍म 12th Fail को लेकर आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म युवाओं को पसंद आ रही है।

फिल्म के रिलीज होने के बाद से कई IAS, IPS और तमाम ब्यूरोक्रेट्स यूपीएससी के दिनों के अपने अनुभव को साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे अकाउंट सर्विस (IRAS) के अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने भी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी के बारे में बात की है और फिल्म पर भी अपनी राय रखी है।

IPS Manoj Kumar Sharma

IRAS अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने अपने ट्वीट में बताया है कि वो मनोज शर्मा को जानते हैं...उनके घर भी रह चुके हैं। उन्होंने मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी के रिश्ते पर भी कमेंट किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में कुछ सीन को बढ़ा-चढ़ा दिखाने की भी बात कही है।

अनंत रूपनगुडी ने बताया कैसे हुई मनोज शर्मा से दोस्ती?

अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने ट्वीट कर कहा, ''...तो आखिरकार कल रात 12th Fail देख। फिल्म मैंने सिर्फ उसकी सफलता की वजह से नहीं देखी, इसलिए भी देखी है...क्योंकि मैं आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी को जानता हूं। मैं जब मुंबई में तैनात था, तब से उनका जानता हूं। हम एक कॉमन फ्रेंड के जरिए कई बार मिले। वे एक बेहतरीन कपल हैं और मनोज बहुत अच्छे इंसान हैं।'

अनंत रूपनगुडी ने आगे लिखा, ''इसमें कोई शक नहीं है कि, वह (मनोज शर्मा) अब जहां हैं वहां तक पहुंचने के लिए उनके संघर्षों के बारे में हमें कुछ भी नहीं पता था। जब हम एक जन्मदिन की पार्टी में मिले थे, तब वह मुंबई के सबसे हाई-प्रोफाइल और प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी DCP, Zone-1,के रूप में तैनात थे और उनकी टीम ने हाल ही में एक बड़े हवाला केस को सुलझाया था।''

अनंत रूपनगुडी ने आगे कहा, ''जो भी उनसे (मनोज शर्मा) मिला है, उनके लिए उनकी विनम्रता की बातें करता है। उनका पिछला कार्यकाल एसपी, कोल्हापुर के रूप में था और उनके निमंत्रण पर, हमने उस शहर का दौरा किया था जहां श्रद्धा ने हमें घुमाया था और हम एसपी के बंगले में भी रुके थे।''

UPSC इंटरव्यू वाले सीन को लेकर क्या बोले अधिकारी?

अनंत रूपनगुडी ने कहा, ''#12thFailMovie के संबंध में, यह फिल्म कुछ 'कलात्मक स्वतंत्रताओं' के साथ काफी अच्छी तरह से बनाई गई है जो यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया और प्रयासों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है। हां, इसके लिए बहुत कोशिश की आवश्यकता होती है लेकिन आम तौर पर, इंटरव्यू पैनल के सदस्य शत्रुतापूर्ण रवैया नहीं करते हैं और ना ही इतने जजमेंटल होते हैं।''

अनंत रूपनगुडी ने आखिर में लिखा, ''...लेकिन मैं समझता हूं कि इन पहलुओं को स्क्रिप्ट के साथ प्रवाहित होना होगा। आम तौर पर इंटरव्यू गर्मियों में होते हैं और एक कोट काफी परेशानी का कारण बन सकता है। लेकिन प्रेम कहानी को बहुत अच्छी तरह से चित्रित किया गया है और जितना मैंने देखा है, मनोज अभी भी दृढ़ता से अपनी पत्नी के प्रति वैसी ही भावना रखने वाले पति हैं।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+