12th Fail IPS मनोज कुमार ने खास मौके पर IRS पत्नी श्रद्धा जोशी पर लुटाया प्यार, इंस्टा पर शेयर कर दी फोटो
IPS Manoj Kumar Wedding Anniversary: 12 फेल आईपीएस अफसर मनोज कुमार आज 5 दिसम्बर 2024 को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने अपनी पत्नी श्रद्धा जोशी पर प्यार लुटाया है और दोनों की कुछ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पत्नी के लिए शानदार मैसेज लिखा है। मनोज कुमार शर्मा व श्रद्धा जोशी की शादी 5 दिसंबर 2005 को हुई थी।
IPS अफसर मनोज कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई व शादी के बाद अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए की चार तस्वीरें शेयर की है। IRS पत्नी श्रद्धा जोशी के लिए मैसेज लिखा-गुज़रे हुए पल...आने वाले पल...सब तुम्हारे होने से ही पूरे हैं...Happy marriage anniversary...💐 आईपीएस शर्मा की यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोगों दोनों को शादी की सालगिरह के मौके पर बधाई दे रहे हैं।

कौन हैं IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी?
महाराष्ट्र कैडर में UPSC 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव के रहने वाले हैं जबकि इनकी पत्नी श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं। मूलरूप उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं।

IPS मनोज शर्मा की लव स्टोरी
एक इंटरव्यू मेंIRS श्रद्धा जोशी कहती हैं कि 'मैं UPSC की तैयारी करने अल्मोड़ा से दिल्ली आई थी। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की Drishti IAS कोचिंग ज्वाइन की। जिस दिन पहली बार कोचिंग गई उसी दिन UPSC प्री का रिजल्ट आया था।' 'मैं तरुणा मैम से यूपीएससी की तैयारी के बारे में समझ रही थीं। हिंदी साहित्य लेना चाहती थी। तब तरुणा मैम ने मुझे बताया कि हिंदी साहित्य पर उनकी कोचिंग स्टूडेंट मनोज कुमार शर्मा की अच्छी पकड़ है।'

IRS श्रद्धा जोशी आगे कहती हैं कि 'तब मैं मनोज कुमार शर्मा से पहली बार मिली थी तब इन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी प्री पास की थी। इसके बावजूद मनोज शर्मा बेहद सादगी से मिले। बात की। वह चमत्कारिक अनुभव था।' मुझे श्रद्धा का नाम बड़ा अच्छा लगा-मनोज कुमार शर्मा मनोज कुमार शर्मा कहते हैं कि 'दृष्टि आईएएस कोचिंग में जब श्रद्धा मेरे से यूपीएससी में हिंदी साहित्य के टिप्स लेने आई थीं तब बोलीं कि क्या आप मनोज शर्मा हैं? मैंने हां में जवाब दिया और पूछा कि आप? जवाब था-मैं श्रद्धा अल्मोड़ा से। मुझे यह नाम बहुत अच्छा लगा था।'












Click it and Unblock the Notifications