हैदराबाद: पांचवीं पास बच्चा भर रहा सड़क के गड्ढे, रोजाना घंटों तक करता है यही काम
नई दिल्ली। आपने ये कहावत तो खूब सुनी होगी कि बदलाव की शुरुआत खुद से ही होती है, लेकिन हैदराबाद में एक 12 साल के बच्चे ने इस कहावत को सच में बदल कर दिखाया है। इस बच्चे ने ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप के हाथ खुद व खुद इसे सलाम करने के लिए उठ जाएंगे। तो आइए जानते हैं इस बच्चे की दिलेरी की ये कहानी।

तेंलगाना के हैदराबाद में रवि तेजा नाम का एक 12 साल का बच्चा है, जिसने सड़क के गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया है। कुछ महीने पहले खराब सड़क और गड्ढों की वजह से एक 6 साल का मासूम दंपति के साथ से फिसल कर बोरवेल में जा गिरा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसका तेजा पर इतना असर हुआ कि उसने सड़क के इन गड्ढों को भरने की ठान ली।

रवि तेजा ने कहा- हाल ही में एक परिवार बाइक से कहीं जा रहा था और वह इन गड्ढों की वजह से ही बीच सड़क में गिर पड़ा। मैं नहीं चाहता हूं कि इस तरह से फिर किसी की मौत हो। मैं गड्ढों को भरने का काम जारी रखूंगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बच्चा सड़क के ट्रैफिक और प्रदूषण की परवाह किए बिना रोजाना कई घंटों तक यही काम करता है। तेजा पांचवीं पास है और वह हैदराबाद के हबसीगुडा मेन रोड के गड्ढों को भरने में लगा हुआ है। बच्चे की इस पहल की तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही हैं और इसी के चलते अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देने के लिए मजबूर भी कर रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications