Covid-19: 12 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले, जानिए कहां पर क्या है हाल?

नई दिल्ली, 5 मई। भारत इस समय कोरोना वायरस की सुनामी से जूझ रहा है। देश में एक महीने में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में 472 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पिछली 4 अप्रैल को जहां 7.37 सक्रिय मामले थे वहीं अब यह संख्या 34.85 लाख पहुंच गई है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की भारी संख्या के साथ ही स्वास्थ्य सेवा चरमरा रही है।

Coronavirus

अभी की बात करें तो 12 राज्य ऐसे हैं जहां पर 1 लाख से अधिक सक्रिय कोविड मामले हैं। इनमें से केवल तीन राज्य, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है। वहीं कुछ राज्य जैसे गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पहले की तुलना में सक्रिय मामलों में वृद्धि के संकेत मिले हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में कमी देखी गई है। इन प्रदेशों पर एक नजर डालते हैं।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कोरोना वायरस की पहली लहर में भी सबसे ज्यादा प्रभावित था और दूसरी लहर में भी यह सबसे ज्यादा मार झेल रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस से मौत के 920 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। वर्तमान में महाराष्ट्र में 6.41 लाख सक्रिय मामले हैं जो पिछले दो सप्ताह में 60 हजार कम हुए हैं। राज्य में कई बुरी तरह प्रभावित जिलों में अब ताजा मामलों के मुकाबले अधिक रिकवरी दर्ज की जा रही है जो अच्छा संकेत हैं। हालांकि कुछ नए जिले हॉटस्पाट बनकर सामने आए हैं।

कर्नाटक
महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक कोरोना वायरस की बुरी तरह से चपेट में आ रहा है। राज्य में सक्रिय मामलों का प्रतिशत एक महीने में 4 से बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सैम्पल बताते हैं कि यह संक्रमण और भी ज्यादा हो सकता है। 4 अप्रैल को जहां संक्रमित मामलों की संख्या 15 थी वहीं 4 मई को 288 मौतें दर्ज की गई।

केरल
3.56 लाख मामलों के साथ केरल कोरोना वायरस से तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य हैं। अभी तक केरल अन्य राज्यों की तुलना में यहां मृत्यु दर कम रही है लेकिन अब बढ़ रहे सक्रिय मामलों की संख्या चिंता बढ़ाने वाली है। 4 अप्रैल को जहां 10 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी जबकि 4 मई को ये संख्या 57 पहुंच गई थी।

उत्तर प्रदेश
देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी ने बड़ी चुनौती पेश की है। राज्य की अधिकतर आबादी गांवों में रहती हैं जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। हालांकि पिछले महीने सक्रिय मामलों में वृद्धि के बाद अब कुछ राहत के संकेत मिल रहे हैं। पिछले चार दिनों में कोरोना के सक्रिय मामलों में 38,000 की कमी हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 2.72 लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

राजस्थान
वर्तमान में राजस्थान में 1.97 लाख एक्टिव केस सामने आए हैं। वहीं पिछले एक महीने में हर दिन मौत की संख्या 2 से बढ़कर 150 पहुंच गई है। सक्रिम मामलों की दर पिछले एक सप्ताह में 20 पहुंच गई है। राजस्थान ने पिछले कुछ समय में सक्रिय मामलों में कमी देखी गई है।

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में 1.59 लाख एक्टिव केस हैं। अप्रैल की शुरुआत में आंध्र प्रदेश में केवल 10,000 सक्रिय मामले थे। 20 अप्रैल को यह संख्या 50 हजार पार कर गई। अगले 14 दिनों में यह संख्या तीन गुना बढ़कर डेढ़ लाख के पार पहुंच गई। हालांकि इसमें एक सकारात्मक पहलू यह है कि जहां शुरुआती अप्रैल में 30,000 लोगों की टेस्टिंग हो रही थी वहीं 4 मई को 1.15 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई।

गुजरात
वर्तमान में गुजरात में 1.48 लाख सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। पिछले एक महीने में इसमें लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। हालांकि पिछले एक महीने से इसका ग्राफ बताता है कि महामारी की दूसरी लहर गुजरात में पीछे हट सकती है। गुजरात में दैनिक मृत्यु दर में पिछले एक सप्ताह में गिरावट देखी गई।

तमिलनाडु
टेस्टिंग आंकड़ों में तमिलनाडु में कोरोना वायरस की सकारात्मक दर 15 प्रतिशत के आस-पास बनी हुई है। तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहाँ एक सक्रिय केस की संख्या बढ़ रही है। हालांकि राज्य ने पिछले एक सप्ताह में सक्रिय कोविड-19 मामलों के उभार में गिरावट देखी है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव के बाद कोविड-19 के मामलों में तेजी से उछाल देखा गया है। 4 मई को पश्चिम बंगाल ने 985 सक्रिय कोविड-19 मामलों में वृद्धि दर्ज की। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1.21 लाख पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में सकारात्मकता दर 30 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है जो यह बताता है कि परीक्षण की संख्या बढ़ाने पर इसमें उछाल देखा जा सकता है।

बिहार
कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के साथ बिहार संक्रमण का हॉट-स्पॉट बनकर उभरा है। बिहार में 4 मई को सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 1.10 लाख थी। लंबे समय से बिहार कम सकारात्मकता वाले राज्यों में से एक था लेकिन अप्रैल में सकारात्मकता दर 15 प्रतिशत से अधिक हो गई।

हरियाणा
हरियाणा में पिछले एक महीने में दैनिक कोविड-19 से मौतों में भारी वृद्धि देखी गई है। 3 मई को एक अंकों से बढ़कर 150 से अधिक हो गई। वहीं सक्रिय कोविड मामलों की संख्या एक महीने के अंदर 12,500 से बढ़कर 1.08 लाख हो गई।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा हुआ है। पिछले तीन सप्ताह में 30 प्रतिशत से अधिक की सकारात्मकता ने स्थिति को चिंताजनक बना रखा है। वर्तमान में 90,500 सक्रिय मामलों के साथ दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा पर भारी दबाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+