लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस राज्य में कांग्रेस के 12 विधायकों ने पार्टी पदों से दिया इस्तीफा

इम्फाल। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद पार्टी के अंदर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव में हार के बाद जहां एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों में भी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मणिपुर में भी कांग्रेस पार्टी लोकसभा की दोनों सीटें हार गई है। राज्य की दोनों सीटें हारने के बाद कांग्रेस के 12 विधायकों ने पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इन 12 विधायकों ने सांगठनिक पदों से इस्तीफा दिया है।

मणिपुर में 12 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा

मणिपुर में 12 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा

मणिपुर के 12 मौजूदा कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) में अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनके नाम हैं- गोविंदास कोन्थूजम, के. रणजीत सिंह, एन लोकेन सिंह, मो. नासिर, डीडी थाइसी, ख. जॉयकिसन, फजुर रहीम, आरके इमो सिंह, के मेघचंद्र सिंह, चलतोलियन अमो, अल्फ्रेड के आर्थर और डी कोरुन्थांग।

मिजोरम में दोनों लोकसभा सीटें हारी कांग्रेस

मिजोरम में दोनों लोकसभा सीटें हारी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी (पूर्वोत्तर) निंगोम्बम बूपेंद्र मितेई ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के 12 विधायकों ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदों से हटने का फैसला किया है। इस्तीफा देने वाले विधायकों ने भी कहा कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा विश्वास है। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया।

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है और अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष अपने फैसले से पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी राहुल गांधी से अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देने की अपील की है।

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+