शोपियां में 11वीं के छात्र के मर्डर की उमर अब्‍दुल्‍ला ने की निंदा, कहा ऐसे कश्‍मीर कैसे बनेगा आजाद

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में 11वीं कक्षा के छात्र का गोलियों से छलनी शव मिला है। इस बच्‍चे का नाम नदीम अहमद डार था और यह दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां का ही रहने वाला था। शुक्रवार को इस छात्र का शव मिलने के बाद से ही पूरे राज्‍य में दहशत का माहौल है। कश्‍मीर रीडर ने एक पुलिस ऑफिसर के हवाले से दी गई जानकारी के बाद बताया है कि बच्चे की लाश निकलोरा गांव में मिली है। कहा जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने इस बच्‍चे की हत्‍या कर दी है।

omar-abdullah

राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के अध्‍यक्ष उमर अब्‍दुल्‍ला ने इस हत्‍या की निंदा की है। उन्‍होंने हत्‍या को काफी दुखद करार दिया है। उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्विटर पर लिखा, '11वीं के छात्र की हिजबुल के आतंकियों ने नृशंस हत्‍या कर दी और यह बात काफी परेशान करने वाली है। इस तरह के कामों के लिए कोई भी तर्क नहीं होना चाहिए और जो लोग ऐसे संगठनों से सहानुभूति रखते हैं उनसे मेरा बस यही सवाल है कि इस तरह की हत्‍याएं कैसे कश्‍मीर को एक बेहतर और आजाद जगह बना सकती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+