उप्र में दूसरे चरण की 11 सीटों के लिए प्रचार बंद

आयोग ने जिला तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र में न रहें, जो उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों तथा उनके एजेंट को भी इन निदेशरें की जानकारी कराई जाए।
मुनमुन सेन के चुनावी प्रचार में रिया-राइमा
निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएं तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जाय। इसके साथ ही व्यक्ति एवं व्यक्तियों के समूह की पहचान की जांच की जाए तथा यह पुष्टि की जाए कि वे वहां के मतदाता हैं या नहीं।
निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कल्याण मंडपों, सामुदायिक केंद्रों, लॉज तथा विश्राम गृहों में ठहरने वालो की जांच कर यह पता लगाया जाए कि इनमें कोई बाहरी व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति जो वहां का मतदाता नहीं है, ठहरा तो नहीं है। मतदान के 48 घंटे पहले निर्वाचन संबंधी विषय-वस्तुओं का सिनेमा, दूरदर्शन या अन्य समान माध्यमों से जनता को प्रदर्शित किए जाने पर प्रतिबंध होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications