यात्रीगण ध्यान दें! होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक नहीं मिलेगी दिल्ली मेट्रो
नई दिल्ली। होली के दिन अगर आप दिल्ली में कही जाने की सोच रह हैं तो यह खबर एक बार जरूर पढ़ लें। होली के दिन 10 मार्च को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा संचालित मेट्रो सर्विस दोपहर बाद 2:30 बजे के बाद ही शुरू होगी। दिल्ली मेट्रो द्वारा सूचना के मुताबिक, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी रूट्स पर 2:30 बजे से पहले कोई भी मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। हालांकि दोपहर ढाई बजे के बाद से सभी लाइनों पर मेट्रो शुरू कर दी जाएगी।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीते बुधवार को ही एडवाइजरी भी जारी की थी। इसमें मेट्रो ने कहा था कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने परिसरों की साफ-सफाई की आवृत्ति बढ़ाएगी।
दिल्ली मेट्रो ने अपने एडवाइजरी में बताया था कि 'क्या करें, क्या न करें' का डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड मेट्रो के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लगाया जाएगा। यह राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, चांदनी चौक और नई दिल्ली जैसे बड़े स्टेशनों पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दर्शाने के लिए डिजिटल स्क्रीन भी लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications