विजय चौक पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के लिए 1000 मेड इन इंडिया ड्रोन की हुईं रिहर्सल, रोशनी से जगमगाया आसमान
1000 Made in India Drones rehearsed for 'Beating Retreat' ceremony at Delhi Vijay Chowk, the sky lit up with lights
नई दिल्ली, 24 जनवरी। 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले बीटिंग द रिट्रीट समारोह के लिए 1000 मेड इन इंडिया ड्रोन रिहर्सल सोमवार को गई। वे पहली बार इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर सोमवार को इसकी रिहर्सल की गई तो 1000 मेड इन इंडिया ड्रो से आसमान जगमगा उठा। इस दौरान भारत में निर्मित किए गए ड्रोन नेशनल वॉर मेमोरियल की तस्वीर बनाते हुए दिखे। सोमवार को लेजर शो की भी प्रैक्टिस की गई।

बता दें इस बार 29 जनवरी को दिल्ली के विजय चौक पर गणतंत्र दिवस के समापन समारोह यानी बीटिंग द रिट्रीट का नजारा बहुत अद्भुद होगा। 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले बीटिंग द रिट्रीट समारोह में 1000 मेड इन इंडिया ड्रोन के माध्यम से आसमान रोशन होगा। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट समारोह में पहली बार लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पहले ही ये जानकारी दी थी कि 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह में करीब 1,000 ड्रोन 10 मिनट तक आसमान को रोशन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी थी कि इस तरह का शो का आयोजन करने वाला भारत चौथा देश है। रक्षा मंत्रालय के सहयोग से बोटलैब डायनामिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने आजादी की 75 वर्षगांठ मनाने के लिए नायाब 'ड्रोन शो' का आयोजन किया जा रहा है।
#WATCH | Delhi: 1000 Made in India drones rehearse for Beating the Retreat ceremony to be held at the Vijay Chowk on January 29th. They would be performing at the event for the first time. pic.twitter.com/Jbp8MepEUt
— ANI (@ANI) January 24, 2022












Click it and Unblock the Notifications