तेलंगाना: केसीआर की बेटी के खिलाफ चुनाव में नामांकन करेंगे 1000 किसान, इस वजह से हैं नाराज
नई दिल्ली। तेलंगना का निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए लगभग 1000 किसान एक साथ नामांकन दायर करने की तैयारी में हैं। दरअसल यहां से कविता सांसद हैं जो कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। वहीं किसानों के सत्तारूढ़ पार्टी से नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि यहां की सरकार हल्दी और लाल ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने में विफल रही है। यही वजह है कि वे कविता के विपक्ष में चुनाव लड़ना चाहते हैं। खबर है कि सोमवार को नामांकन भरने के पहले ही दिन कुछ किसानों समेत कुल 40 लोगों ने नामांकन भरें हैं।

किसानों ने बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए हमने नामांकन भरने का फैसला किया है। बताते चलें कि नामांकन भरने के लिए 25 हजार का शुल्क उम्मीदवारों को भरना होता है। गौरतलब है कि सोमवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया था कि राज्य में कांग्रेस के दो तिहाई विधायक उनके पक्ष में पाला बदलने को तैयार हैं। कांग्रेस के 19 विधायकों मे से 8 ने केसीआर के नेतृत्व वाली टीआरएस में जाने के लेकर महीने के शुरुआत में ही इच्छा जताई थी।
वहीं कांग्रेस का आरोप है कि टीआरएस उनके विधायकों को दल बदलने के लिए उकसा रही है। इसके लिए वे राज्यपाल से मुलाकात करने के अलावा राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
यह भी पढ़े- चुनाव आयोग को 110 लोकसभा सीटों पर धन-बल से वोटरों को प्रभावित करने का शक, दो अफसरों की टीम करेगी निगरानी












Click it and Unblock the Notifications