Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

100 दिन दूर एरो इंडिया 2015 में झलकेगा 'मेक इन इंडिया'

बेंगलुरु। [डॉक्‍टर अनंत कृष्‍णन एम ] बस 100 दिन बचे हैं जब बेंगलुरु में देश के सबसे अहम एयरबेस येलाहांका पर 10वें एरो इंडिया शो का आयोजन होगा। रक्षा मंत्रालय और डिफेंस एग्‍जीबिशन ऑर्गनाइजेशन (डीईओ) दोनों ही एरो इंडिया 2015 के आयोजन को लेकर खासे उत्‍साहित नजर आ रहे हैं।

Aero India 2015


18 से 22 फरवरी तक एरो इंडिया 2015

येलाहांका एयरफोर्स स्‍टेशन पर 18 फरवरी से 22 फरवरी तक इसका आयोजन किया जाएगा। खास बात है कि सोमवार को जब 53 वर्षीय मनोहर पार्रिकर ने देश के रक्षा मंत्री का जिम्‍मा संभाला है उसी समय इस आयोजन के बारे में खबरें भी आने लगी हैं। पारिकर देश के 36वें रक्षा मंत्री हैं। सूत्रों की ओर से वनइंडिया को इस खबर की पुष्टि की गई है कि एयर शो के लिए जल्‍द ही विजन को जारी किया जाएगा।

एरो इंडिया में इस बार मोदी का सपना

जिस अंदाज में अधिकारियों ने इस खबर की जानकारी दी है, उससे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वर्ष के एरो इंडिया शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' सपने को आगे बढ़ाया जाएगा। इस आयोजन में सिर्फ 100 दिन ही बचे हैं और अधिकारी देश के नए रक्षा मंत्री पार्रिकर के उस विजन को जानना चाहते हैं, जो देश के रक्षा उद्योग से जुड़ा है।

एक वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, 'इस बार हमें एरो इंडिया के ब्रांड के लिए पूरी तरह से आजादी दी गई है लेकिन हमें पूरी पारदर्शिता के साथ इस काम को अंजाम देना है। सरकार की सोच और नीति में जो बदलाव हुए हैं, उसे लेकर सबकुछ स्‍पष्‍ट है और यह इस बार के एरो इंडिया शो की खासियत होने वाली है।

इन दो बातों की वजह से दुनिया को शो के माध्‍यम से एविएशन निर्माण और रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत को देखने का मौका मिल सकेगा। '

तय हुई फीस

इस वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक जल्‍द ही इस शो का आधिकारिक लोगो जारी कर दिया जाएगा। इस शो के लिए आम दर्शकों के लिए टिकट की दर 600 रुपए यानी 25 डॉलर तय की गई है। दर्शकों को एयर डिस्‍प्‍ले विंग व्‍यूइंग एरिया से शो को देखने की मंजूरी होगी।

अधिकारी ने जो जानकारी दी है उसमें कहा गया है कि इस बार यहां पर आम दर्शकों के लिए और ज्‍यादा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं शो में बिजनेस के लिए आने वाले दर्शकों को 1400 रुपए अदा करने होंगे इसमें उन्‍हें ए‍ग्‍जीबिशन के लिए एरिया भी मुहैया कराया जाएगा।

शो से पहले लांच हुई हेल्‍पलाइन

वरिष्‍ठ अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष के शो में सरकार के 'मेक इन इंडिया' सोच को साकार करने की पूरी कोशिश होगी। शो की आधिकारिक वेबसाइट पर उन सभी अवसरों का जिक्र होगा जो इंडियन एविएशन इंडस्‍ट्री लोगों को मुहैया कराएगी। पिछले सभी शो की तुलना में इस वर्ष आयोजकों की ओर से यहां आने वाले प्रदर्शकों के चेहरों पर और ज्‍यादा मुस्‍कान लाने की कोशिशें की जाएंगी।

सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। एक‍ अधिकारी की ओर बताया गया है, 'यहां पर इस वर्ष प्रदर्शनी के लिए इच्‍छुक प्रदर्शकों के लिए 24x7 की एक हेल्‍पलाइन को पहले ही शुरू किया जा चुका है। उनकी ओर से आने वाले सवालों पर तुरंत ध्‍यान दिया जा रहा है।

इस वर्ष पूरा शो रक्षा मंत्रालय की ओर से ही नियंत्रित किया जाएगा। साथ ही साथ कुछ टीमों का भी गठन कर लिया गया है जो इस बात को सुनिश्चित करेंगी कि शो के जरिए ब्रांड इंडिया को ज्‍यादा से ज्‍यादा फायदा पहुंचे।' अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के आने की उम्‍मीद है।

आएंगे नरेंद्र मोदी भी

इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शो में शिरकत कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता शितांशु कार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि जल्‍द ही रक्षा मंत्री की अध्‍यक्षता में 25 से 30 सदस्‍यों की एक टीम को तैयार किया जाएगा जो कि शो से जुड़े सभी साधनों और तैयारियों पर नजर रखेगी।

उन्‍होंने वनइंडिया के साथ हुई बातचीत में कहा कि शो के लिए अलग-अलग कमेटियों को जिम्‍मा सौंपा जाएगा।

रक्षा मंत्रालय पर इस वर्ष शो को पिछली बार की तुलना में और ज्‍यादा बेहतर बनाने की बड़ी जिम्‍मेदारी है। आपको बता दें कि वर्ष 2013 के शो के दौरान जिस तरह से मीडिया का प्रबंधन हुआ, उसकी खासी आलोचना की गई थी। यहां तक कि उस समय के रक्षा मंत्री एके एंटोनी के कानों तक भी यह बात पहुंची थी।

एरोस्‍पेस: विजन 2050

एरो इंडिया 2015 के तीन दिनों के दौरान इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन होगा। 16 फरवरी से 18 फरवरी तक निमहांस कंवेशन सेंटर में एक शो का आयोजन होगा। इस शो को डीआरडीओ और एरोनॉटिकल सोसायटी

ऑफ इंडिया की ओर से साथ में कंडक्‍ट किया जाएगा। इसकी सेमिनार की थीम 'एरोस्‍पेस:विजन 2050,' होगी। सेंटर फॉर एयरबॉर्न सिस्‍टम्‍स (सीएबीएस) डीआरडीओ की वह अग्रणी लैब जिस पर भारत में बने एयरक्राफ्ट्स को विकसित करने का जिम्‍मा है, इस सेमिनार की जिम्‍मेदारी संभालेगी। सेमिनार के दौरान करीब 1000 लोगों वाले प्रतिनिधिमंडल के इसमें शिरकत करने की उम्‍मीदें हैं।

आधिकारिक बातचीत में डीआरडीओ के प्रमुख अविनाश चंदर ने बताया कि स्‍वतंत्रता के बाद से भारत ने तकनीक के खरीदार के तौर पर काफी लंबा सफर तय कर लिया है। आज भारत ने देश के विकास के लिए विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में खुद को एक अहम भागीदार साबित किया है।

उन्‍होंने आगे कहा कि ऐसे में हमारे लिए यह काफी जरूरी है कि अहम उत्‍पादनों को विकसित करने के लिए हमें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार प्रयास करने होंगे।

16 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले इस सेमिनार में एरोस्‍पेस प्रोफेशनल्‍स को वह वातावरण मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी जहां पर वह एरोस्‍पेस से जुड़ी अपनी नई रिसर्च और डेवलपमेंट को लोगों के सामने पेश कर सकें।

एयरफोर्स ने शुरू की तैयारियां

एरो इंडिया 2015 के लिए भारतीय वायुसेना ने अपने येलाहांका स्थित एयरफोर्स स्‍टेशन पर तैयारियों का काम शुरू कर दिया है। एओसी एयर कमाडोर एससी गुलाटी ने मीडिया को जानकारी दी कि इस शो के लिए जरूरी एसओपी यानी स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जिसमें हैलीपैड्स और अस्‍पतालों का सर्वे शामिल है, शुरू किया जा चुका है।

उन्‍होंने बताया कि यह सारी बातें डिजास्‍टर मैनेजमेंट प्‍लान के अंतर्गत आती हैं। जल्‍द ही येलाहांका एयरफोर्स स्‍टेशन को यहां नई हेडक्‍वार्टर बिल्डिंग भी मिलने वाली है।

एक फरवरी 2015 को इस शो में आने वाले प्रदर्शकों को जरूरी जगह मुहैया करा दी जाएगी। 16 फरवरी 2015 को यहां पर एंटी-सबोटैज और काउंटर टेररिस्‍ट्स से जुड़ी सभी योजनाओं को अंजाम दिया जाएगा। एक एयरफोर्स अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले कई वर्षो से यह शो हो रहा है और ऐसे में एयरफोर्स तय योजना के अनुसार ही सभी गतिविधियों को अंजाम देगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+