राधे मां की इन 10 लीलाओं के बारे में नहीं जानते होंगे आप?
नयी दिल्ली। जो कभी साधारण सुखविंदर कौर हुआ करती थी वो आज मातामयी राधे मां बन चुकी है। लाखों-लाख भक्तों की मां बन चुकी है। वो जो खुद को भगवान बताती हैं। खुद को देवी का अवतार कहती हैं। हर वक्त लाल सुर्ख रंग में दुल्हन की तरह सजी धजी होती हैं। जिसके कदम जमीन पर नहीं पड़ते।
जिसे भक्त गोद में उठाने के लिए लाखों दान कर देते है, जो फिल्मी गानों पर थिरकती हैं। अब वो राधे मां मुश्किलों में फंस चुकी है। उनपर अश्लीलता फैसलाने, दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज हो चुके हैं। इन दिनों आपने राधे मां से जुड़ी कई बातों के बारे में पढ़ा होगा, लेकिन आज जो हम 10 राज खोलने वाले है उसके बारे में इससे पहले आपको जानकारी नहीं होगी। तस्वीरों पर क्लिक कर जानें राधे मां से जुड़े 10 राज जो अब तक छुपे थे...

राधे मां का राज
कौन नहीं जानता कि राधे गुरु मां शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से अपना मुंह खोलती हैं। मुंह बंद कर बस मुस्कुराते रहना उनका सिग्नेचर स्टाइल है। उनके विरोधियों का कहना है कि वो इसलिए चुप रहती हैं क्योंकि उनके पास ज्ञान नहीं है। लेकिन भक्तों की माने तो राधे मां पर सीधा भगवान का आशीर्वाद है। भगवान के इशारे को वो समझ जाती हैं और उनके इस इशारे को सिर्फ छोटी मां यानि की राधे मां की बेहद करीबी सहयोगी ही समझती हैं।

क्या है राज
राधे मां यूं तो चुप रहती हैं, लेकिन भक्तों के मुताबिक वो बोलती भी हैं। उनका पसंदीदा प्रवचन है भक्ति करो। राधे मां पर जब कानून का शिकंजा कसा था तो उन्हें बोलना पड़ा था।

राधे मां का राज
राधे मां के हाथ में करीब एक फुट लम्बे धातु के बने एक मिनी त्रिशूल रहती है। भक्तों की मानें तो त्रिशूल के जरिए वो भगवान से जुड़ती हैं। शायद इसीलिए जब भी वो भक्तों के सामने आती हैं तो उनके हाथ में ये त्रिशूल जरूर होता है।

राधे मां का राज
भक्तों का कहना है कि मां दुर्गा को समर्पित दिन मंगलवार उनका भी प्रिय दिन है। कुछ लोगों का कहना है कि वो इस दिन खास तरह की पूजा करती हैं और 'महाशक्तिशाली' बन जाती हैं।

राधे मां का राज
बाइबल के अनुसार लाल रंग पाप का होता है, जबकि उपनिषद कहते हैं कि लाल रंग रजस यानि दुनियादारी, जुनून, लालसा, महत्वाकांक्षा और लड़ाई का होता है। वहीं नये जमाने के आध्यात्मिक गुरुओं के हिसाब से लाल रंग भौतिकवाद का प्रतीक है। अब राधे मां के लिए लाल रंग के क्या मायने हैं, ये तो हमें नहीं पता, लेकिन इतना जरूर पता है कि लाल रंग उनके जीवन का सबसे अहम रंग है। वो हर वक्त लाल लंग में रंगी होती हैं।

राधे मां का राज
राधे मां प्रसाद में कुछ बी दे सकती है। वो किसी को भी पैसे, कपड़े यहां तक कि सोना भी आशीर्वाद में दे देती हैं, लेकिन अकसर कहा जाता है कि एक पेड़ा होता है, जिसे वो अपने मुंह में डालती हैं और फिर फैली हुई हथेलियों पर थूक देती हैं। यही उनके भक्तों के लिए सबसे ज्याहदा फलदायी आशीर्वाद होता है।

कौन है छोटी मां ?
अगर आपको राधे मां की शरण में जाना है तो आपको राधे मां के दो बेहद करीबी लोगों तक पहुंचना होगा। इनमें पहला नाम है छोटी मां । ये वही छोटी मां हैं जो ऐसी इकलौती इंसान हैं जो राधे मां के गर्दन के इशारे को समझ लेती हैं और बस उस इशारे से ही भक्तों को पूरा प्रवचन दे देती हैं।

राधे मां का सच
आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि राधे मां के मुंबई के वालकेशवर रोड में मौजूद महलनुमा घर में राधे मां के चरणों के छाप यहां लाल सुर्ख लाल रंग में लेकर उन्हें फ्रेम कराकर जगह-जगह लगाया गया है।

राधे मां का राज
राधे मां के पास सितारों की शक्ति है। उनके सारे आयोजनों के लिए नियमित तौर पर टीवी हस्तियों को बुलाया जाता है। और वो उस आयोजन के प्रचार का हिस्सा बन जाते हैं।

राधे मां का राज
राधे मां की वेबसाइट पर उनसे संपर्क करने के लिए जिन दो लोगों के नाम हैं उनमें छोटी मां के अलावा टल्ली बाबा है। टल्ली बाबा ही राधे मां से मिलने की इच्छा रखने वाले भक्तों को नापते तोलते हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications