ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले देश, कहां कितनी है जनसंख्या?
TOP 10 Hindu Pupulated Contries: केवल भारत और नेपाल में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। आज हम टॉप 10 हिंदू आबादी देश के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस दुनिया में कई धर्मों के लोग रहते हैं। इनमें ईसाईयों की आबादी वाले देश सबसे अधिक हैं वहीं इसके बाद मुसलमानों की आबादी वाले देश हैं। लेकिन हिंदू धर्म के बारे में जब भी आप सोचते हैं तो आपके मन में भारत और नेपाल ही आते होंगे। लेकिन यह सच नहीं है। दुनिया के अधिकांश देश में हिंदू प्रवासी निवास करते हैं। आज हम आपलोगों को दुनिया के टॉप 10 हिंदू आबादी वाले देश के नाम बताएंगे जहां हिंदूओं की आबादी या तो पहले स्थान पर है या तो दूसरे स्थान पर है।
1.भारत
भारत में सबसे अधिक हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं। यहां लगभग 110 करोड़ के आसपास हिंदू की आबादी है। वहीं अन्य धर्मों की आबादी 30 करोड़ के आसपास है।
2.नेपाल
नेपाल में जारी 2021 की एक जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में हिंदू धर्म सबसे बड़ा है। नेपाल में हिंदुओं की जनसंख्या 81.19 प्रतिशत है। सरकारी डेटा के अनुसार, नेपाल में 2.40 करोड़ लोग हिंदू हैं जबकि 23,94,549 लोग बौद्ध है।
3.बांग्लादेश (Hindu Population in Bangladesh)
हिंदू की आबादी के मामले में बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है। 1971 में जब पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश बना तब वहाँ 13.5 हिन्दू थी। बात करें 2020 के आंकड़ों की तो अब बांग्लादेश में महज 8.54% हिंदू आबादी ही बची है। बांग्लादेश की कुल जनसंख्या 17 करोड़ के आसपास है जिनमें से 1.37 करोड़ लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं।

4. इंडोनेशिया (Hindu Population In Indonesia)
हिंदू की आबादी के मामले में इंडोनेशिया चौथे स्थान पर है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 27 करोड़ है। इंडोनेशिया की कुल आबादी का 86.7% मुस्लिम धर्म को फॉलो करती है जबकि महज 1.74% आबादी ही हिंदू है। इंडोनेशिया में हिंदू जनसंख्या की बात करें तो यहां लगभग 48 लाख हिंदू रहते हैं।
5.पाकिस्तान में हिंदू की आबादी (Hindu Popuplation in Pakistan)
हिंदू की आबादी के मामले में पाकिस्तान 5वें स्थान पर है। 1947 में पाकिस्तान में हिन्दूओं की जनसंख्या लगभग 20 प्रतिशत थी जो घटते-घटते सन 2020 में महज 1.85% रह गई है। इस्लामिक देश पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 22 करोड़ है जिसमे हिन्दूओं की जनसंख्या महज 40 लाख है है।
6.श्रीलंका (Hindu Population in Sri Lanka)
श्रीलंका की बात करें तो यह हिंदू आबादी के मामले में छठे स्थान पर है। श्रीलंका की कुल आबादी लगभग 2.25 करोड़ है और यहां हिंदू की आबादी लगभग 30 लाख है।
7. अमेरिका (Hindu Population In USA)
अमेरिका की बात करें तो यह हिंदू आबादी के मामले में 7वें स्थान पर है। अमेरिका में कुल हिंदू जनसंख्या की बात करें तो यहां 24 लाख हिंदू रहते हैं। यानी की अमेरिका की कुल आबादी का केवल 0.7 फीसदी हिंदू यहां रहते हैं।
8. मलेशिया (Hindu Population In malaysia )
मलेशिया की बात करें तो हिंदू आबादी के मामले में यह 8वें स्थान पर है। यह की कुल जनसंख्या लगभग 3.5 करोड़ है और यहां हिंदू आबादी की बात करें तो यह लगभग 21 लाख है।
9. ब्रिटेन (Hindu Population In Britain)
ब्रिटेन की बात करें तो हिंदू आबादी के मामले में यह 9वें स्थान पर है। ब्रिटेन की कुल आबादी लगभग 6.5 करोड़ है जिसमे 1.7% यानि लगभग 12 लाख लोग हिन्दू धर्म को मानते हैं। इ
10. मॉरीशस (Hindu Population In Mauritius)
मॉरीशस की बात करें तो यह हिंदू की आबादी के मामले में 10वें स्थान पर है। हिन्द महासागर में बसे इस खूबसूरत आइलैंड देश की कुल आबादी 12 लाख है। यहां दूसरे नंबर की आबादी हिंदू ही है जो कि 48 फीसदी है यानी 6 लाख से ऊपर।












Click it and Unblock the Notifications