जम्मू-कश्मीर: जवाहर टनल पर हिमस्खलन में 10 पुलिसकर्मी लापता, 3 की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हिमस्खलन होने से कम से कम दस पुलिसकर्मियों के लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और सेना की रेस्क्यू टीमें लापता पुलिस कर्मियों के खोजने में लगी हुई हैं। अनंतनाग में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया। राज्य में हो रही भारी बर्फबारी के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। वीरवार की देर शाम हुई इस हिमस्खलन की चपेट में एक पुलिस पोस्ट आ गई। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। चपेट में लोगों में 4 जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हैं, 2 डॉग स्क्वायड के अधिकारी, दो फायर सर्विस मैन और दो अन्य लोग थे।
Latest visuals: Avalanche occurred near the police post in Jawahar Tunnel area in Kulgam district today. Rescue operation underway. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/2JtMNUkmPl
— ANI (@ANI) February 7, 2019
एसएसपी कुलगाम हरमीत सिंह के अनुसार बचाव कार्य व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल इस कार्य में लगे हुए हैं। उधर अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सौंदबरारी मागाम में हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई जबकि बचावदल ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है। कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है।
पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं । जिले के कुछ हिस्सों में पांच फीट तक बफबारी हुई। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए विभिन्न स्तर की हिमस्खलन चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते 4 इंटरनेशनल समेत 18 फ्लाइट डायवर्ट