इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के एयरोस्पेस लैब में ब्लास्ट, 1 वैज्ञानिक की मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) में ब्लास्ट होने से एक वैज्ञानिक की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन वैज्ञानिक घायल बताए जा रहे हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक एयरोस्पेस लैब में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त लैब में ज्यादा लोग नहीं थे। ब्लास्ट होते ही लेबोरेट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।













Click it and Unblock the Notifications