कश्मीर में आतंकियों संग मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत
श्रीनगर| दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के रेड़वानी बाला गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर हुई गोलीबारी में में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मृतक की पहचान आरिफ राशिद वानी के तौर पर हुई है, जिसे मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। गोलीबारी में बिलाल अहमद नाम का एक शख्स घायल भी हुआ है। रेड़वानी बाला गांव में गोलीबारी अभी जारी है।
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना आसपास के गांवों में फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने रेड़वानी बाला गांव की तरफ कूच किया। गोलीबारी में एक आम नागरिक की मौत से नाराज लोगों ने कई जगह सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया












Click it and Unblock the Notifications