RRB NTPC में 1.3 लाख पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने लगभग 1 लाख 30 हजार भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आरआरबी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसे आरआरबी की चंडीगढ़ की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर देखा जा सकता है। इसमें नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के अलावा, पैरामेडिकल स्टॉफ, मंत्रीस्तरीय और आइसोलेटेग कैटेगरी के लिए 30 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। वहीं बचे हुए एक लाख उम्मीदवारों की भर्ती लेविल 1 पदों के लिए की जानी है। बता दें कि आरआरबी एनटीपीटी की परीक्षा ठीक उसी तरह होगी जिस तरह से ग्रुप डी की परीक्षा होती है।

1.3 lakh vacancy in rrb ntpc, apply from this date

एनटीपीटी के पदों के लिए 28 फरवरी से आवेदन लिए जाएंगे जबकि पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए 4 मार्च 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा मिनिस्टेरियल व आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए ये 8 मार्च से शुरू होगी और लेविल 1 के पदों के लिए 12 मार्च से आवेदन लिए जाएंगे। गौरतलब है कि एनटीपीसी के तहत कई पदों पर कैंडिडेट्स को चुना जाता है जिसमें अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, नियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, कमर्शियल अप्रेंटिस आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

वहीं पैरामेडिकल स्टॉफ की बात करें तो इसके तहत स्टॉफ नर्स, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। मिनिस्टेरियल व आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत चीफ लॉ असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांस्लेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

फीस कंसेशन कैटेगरी को छोड़कर सभी कैंडिडेट को 500 रुपये की आवेदन फीस देनी है जिसमें से 400 रिफंड कर दी जाएगी। वहीं SC/ST/ Ex-Servicemen/ PwBDs / Female / Transgender/ Minorities / Economically Backward Class के लिए 250 रुपये की फीस हो जो रिफंड कर दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल रेलवे मंत्रालय ने ग्रुप डी और सी के 1.2 लाख पदों पर नियुक्ति की थी। तब कुल 2.5 करोड़ कैंडिडेट ने आवेदन दिया था।

यह भी पढ़ें- UPPCL: 2523 पदों वाली क्लर्क/स्टेनोग्राफर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+