ग्रीनपीस की रिपोर्ट के अनुसार हर साल प्रदूषण से मरते हैं 12 लाख लोग, दिल्ली है टॉप पर

ग्रीनपीस इंडिया ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके तहत भारत में हर साल वायु प्रदूषण की वजह से करीब 12 लाख लोगों की मौत होती है। ग्रीनपीस के अनुसार दिल्ली देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है।

नई दिल्ली। हर रोज घर से ऑफिस, स्कूल या फिर सिर्फ बाजार के लिए भी निकलते समय आपको दिल्ली जैसे शहर में भारी प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। ग्रीनपीस इंडिया ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके तहत भारत में हर साल वायु प्रदूषण की वजह से करीब 12 लाख लोगों की मौत होती है। ग्रीनपीस के अनुसार दिल्ली देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। यह रिपोर्ट ऑनलाइन रिपोर्ट और सूचना का अधिकार से मिली जानकारी पर आधारित है। साथ ही देश के 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 168 शहरों में एयर क्वालिटी चेक करने के बाद मिली जानकारी को भी यह रिपोर्ट बनाते वक्त ध्यान रखा गया।

pollution ग्रीनपीस की रिपोर्ट के अनुसार हर साल प्रदूषण से मरते हैं 12 लाख लोग, दिल्ली है टॉप पर
ये भी पढ़ें- सहारा मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका ठुकराने पर योगेन्द्र यादव ने उठाए ये दो अहम सवाल

रिपोर्ट के अनुसार इन 168 शहरों में से कोई भी शहर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा निर्धारित एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा है। रिपोर्ट का दावा है कि वायु प्रदूषण की वजह से जीडीपी का तीन प्रतिशत नुकसान हो चुका है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि प्रदूषण से मरने वालों की संख्या तंबाकू से मरने वालों से सिर्फ थोड़ी सी ही कम है। ग्रीनपीस इंडिया के कैपेंनर सुनील दहिया ने कहा- हम इस समय सांस लेने योग्य हवा न होने की वजह से कयामत का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी सारी रिपोर्ट आने के बावजूद भी अथॉरिटी अपने कान बंद किए बैठी हैं।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: बोरों में भूसे की तरह भरे मिले 5 करोड़ रुपए के कतरे हुए नोट
ग्रीनपीस की रिपोर्ट कहती है कि दक्षिण भारत के कुछ ही शहर ऐसे हैं जो एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरे उतरे हैं, जिन्हें सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने निर्धारित किया है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक प्रदूषण जीवाश्म ईंधन की वजह से होता है। देश के 20 सबसे अधिक प्रदूषण वाले शहर में पीएम 10 का स्तर 2015 में 268 ग्राम प्रति मीटर क्यूब और 168 ग्राम प्रति मीटर क्यूब के बीच रहा है। हालांकि, दिल्ली 268 ग्राम प्रति मीटर क्यूब के साथ टॉप पर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+