ब्रह्मोस इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद 13 ISI फेसबुक अकाउंट पर नजर
नई दिल्ली। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़े 13 पाकिस्तानी फेसबुक अकाउंट और 1,100 यूजर्स पर कड़ी नजर रख रही है। जांच के साथ जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्कॉड (एटीएस) के जांचकर्ताओं ने 13 फेसबुक अकाउंट पर नजर रख रही है, जिन्हें आईएसआई द्वारा संचालित किया जाने का शक था।

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल और बीएसएफ जवान अच्युतानंद मिश्रा के बाद सुरक्षा एजेंसियां सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रख रही है। यूपी एटीएस ने उन 1,100 फेसबुक यूजर्स पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिन पर आईएसआई द्वारा ऑपरेट करने का शक है।
उन्होंने कहा कि 1,100 फेसबुक अकाउंट यूजर्स को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया गया है - जिसमें रक्षा और सशस्त्र बल, महत्वपूर्ण और संवेदनशील खुफिया और जनरल यूजर्स शामिल है। यूपी एटीएस के आईजी ने कहा कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्या उन्होंने जानबूझकर या अनजाने में कोई जानकारी शेयर की है।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध फेसबुक अकाउंट यूजर्स के फ्रेंड लिस्ट पर भी पूरी नजर रखी जा रही है और हर एक छोटी गतिविधी को ध्यान से देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले महीने अक्टूबर में ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल को नागपुर से महाराष्ट्र और यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications