हैदराबाद न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

हैदराबाद: महिला ने पुलिस स्टेशन के अंदर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Google Oneindia News

हैदराबाद। हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के अंदर मंगलवार को एक महिला ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया और महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

Hyderabad में महिला ने Police Station के अंदर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर | वनइंडिया हिंदी
woman sets herself on fire in hyderabad

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, चेन्‍नई की रहने वाली 37 वर्षीय महिला की शादी साल 2000 में एक शख्‍स से हुई थी, जिससे उसकी बेटी भी हुई। वह 8 महीने की थी, जब उसका पति उसे छोड़कर चला गया। 2012 में तिरुपति गई थी, जहां सिकंदराबाद के रहने वाले एक अन्‍य शख्‍स से मुलाकात हुई, जो खनन कारोबारी बताया जा रहा है। 2013 में शख्स (51) ने एक ज्वैलरी शोरूम खोला, जिसमें उसने महिला को मैनेजर बनाया। इसके बाद से ही दोनों साथ रह रहे थे।

एक साल बाद हुआ दोनों में विवाद

एक साल बाद ही दोनों में विवाद हो गया और 2014 में उसने महिला पर दुकान से 23.5 तोला सोना चुराने का आरोप लगाया। इस शिकायत के बाद महिला की गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। घटना के बाद महिला चेन्‍नई लौट गई थी। बाद में उसने कई बार उस आदमी से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। इस बीच महिला ने भी उस शख्‍स पर 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस सिलसिले में उसने पुलिस को पत्र भी लिखा था। मंगलवार को वह पत्र लेकर चेन्‍नई से अपने मकान मालिक के साथ हैदराबाद पहुंची थी।

केरोसिन डालकर लगाई आग

महिला ने अपने मकान मालिक को बाहर ही पत्र लेकर खड़ा रहने को कहा, जबकि वह खुद पुलिस स्‍टेशन के अंदर चली गई। वहां उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। उसे तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हैदराबाद डॉक्‍टर गैंगरेप: एनकाउंटर के 20 दिन बाद बड़ा हादसा, एक आरोपी के पिता को ACP की कार ने मारी टक्‍कर

Comments
English summary
woman sets herself on fire in hyderabad
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X