PICS: बोरवेल में जा गिरा बच्चा, पाइप से पहुंचायी जा रही ऑक्सीजन
हैराबाद। तीन साल का राकेश खेलते-खेलते खेत में पहुंच गया, जहां एक खुला बोरवेल था। बच्चा आगे बढ़ा और उसका पैर स्लिप हो गया और सीधे बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को खोजते-खोजते जब उसकी मां बोरवेल के पास पहुंची, तब उसे पता चला कि बच्चा उसमें गिर गया है। उसने शोर मचाया और गांव वालों को बुलाया। गांव वाले दौड़ पड़े लेकिन हर कोई बेबस था। क्योंकि बोरवेल की चौड़ाई इतनी कम है कि कोई भी उसमें घुस नहीं सकता।
यह घटना आंध्र प्रदेश के मेडक जिले के बोमरेंडी गुडेम गांव की है। पुलकल पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि यह बोरवेल इस्तेमाल में नहीं था, उसके बावजूद उसे ढका नहीं गया। इसी कारण यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ साथ महिला एवं बाल विकास कार्यालय के अधिकारी, डॉक्टर और फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। 40 फीट नीचे फंसे इस बच्चे को जीवित रखने के लिये पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।
बच्चा अभी जीवित है और अंधेरी गुफा जैसे बोरवेल में सिसकियां ले रहा है। प्रशासन उसे निकालने के लिये जुटा हुआ है। देखें तस्वीरें-

बोरवेल में गिरा बच्चा
राकेश नाम का 3 साल का बच्चा बोरवेल मेें गिर गया।

पाइप से ऑक्सीजन
बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।

बोरवेल को जाली से ढका
बोरवेल को जाली से ढक दिया ताकि कीड़े उसमें न जा सकें।

हैरान परेशान गांव वाले
बच्चे के गिरने के बाद पूरा गांव हैरान परेशान है।

बोरवेल के बगल में खोदा जा रहा गड्ढा
बच्चे को बचाने के लिये बगल में बड़ा गड्ढा खोदा जा रहा है।

बोरवेल के बगल में खोदा जा रहा गड्ढा
बच्चे को बचाने के लिये बगल में बड़ा गड्ढा खोदा जा रहा है।

मां का है बुरा हाल
मां और परिवार के अन्य सदस्यों का हाल बुरा है।

प्रशासन पूरी फुर्ती के साथ जटा है
बच्चे को बचाने के लिये प्रशासन पूरी फुर्ती के साथ जटा है।











Click it and Unblock the Notifications