Telangana Road Accident: हाइवे पर खड़े ट्रक में टकरा गई तेज रफ्तार कार, एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत
तेलंगाना के सूर्यापेट से गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई है। ये सभी कार में सवार लोग थे।
यह दुर्घटना हैदराबाद से लगभग 180 किमी दूर स्थित इस जिले के कोडाडा शहर के पास हुई। कोडाडा डीएसपी श्रीधर रेड्डी ने जानकारी दी कि हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर एक ट्रक खड़ी थी जिसका मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई।

गुरुवार सुबह जब यह हादसा हुआ तो कार में कुल 10 लोग सवार थे। 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार यात्रियों को मामूली चोटें आई है। इन सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। मृतक हैदराबाद के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में 24 घंटे की भीतर हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गयी। एक अन्य हादसे में वारंगल जिले में बुधवार रात 4 लोगों की मौत हो गई। ये चारों बाइक से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक निजी बस ने इन्हें टक्कर मार दी। चारों मृतक इंटरमीडियट के छात्र थे और येल्लांडु जा रहे थे।
इसी तरह सांगा रेड्डी जिले के मुथांगी में भी एक हादसा हुआ। एक कार ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी और कार में आग लगने से कार में सवार कैदी जिंदा जल गया।












Click it and Unblock the Notifications