लॉकडाउन के दौरान जिस बेटे को 1400 किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर मां ले आई अब वो यूक्रेन में फंसा

नई दिल्ली। देश में जब पहला लॉकडाउन साल 2020 में लगा था तब कई ऐसी कहानियां सुनने को मिलीं, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इन्हीं कहानियों में से एक कहानी थी रजिया की। तेलंगाना के निजामाबाद में रहने वालीं रजिया अपने बेटे को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर तक स्कूटी चला कर गई थीं। करीब 1400 किलोमीटर तक स्कूटर चलाकर रजिया अपने बेटे निजामुद्दीन को लेकर आईं। लेकिन रजिया एक बार फिर अपने बेटे को लेकर चिंता में पड़ गई हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine: बेटे को Lockdown में 1400 KM से स्कूटी में लाई, अब यूक्रेन में फंसा | वनइंडिया हिंदी
    यूक्रेन में कर रहा है MBBS की पढ़ाई

    यूक्रेन में कर रहा है MBBS की पढ़ाई

    इस बार उनका बेटा निजामुद्दीन यूक्रेन में फंस गया है। रजिया ने पीएम मोदी, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव से बेटे की वापसी की गुहार लगाई है। साल 2020 में निजामुद्दीन नेल्लोर में था तब वो इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। अब वह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

    बेटे की सलामती के लिए मां कर रही है दुआ

    बेटे की सलामती के लिए मां कर रही है दुआ

    इस बीच यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है और अब निजामुद्दीन की मां अपने बेटे की सलामती के लिए दिन-रात दुआ कर रही हैं। सुमी, रूसी सीमा के पास स्थित है और निजामुद्दीन सुमी में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

    बेटे ने मां से की बात

    बेटे ने मां से की बात

    ज्यादातर भारतीय छात्र सुमी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई कर रहे हैं। निजामुद्दीन बंकर में रह रहा है और अपनी मां से फोन के जरिये संपर्क भी कर रहा है। रजिया ने पीटीआई को बताया कि उनके बेटे ने उन्हें कॉल कर बताया कि वह ठीक है।

    गाड़ियों की कनेक्टिविटी बंद है

    गाड़ियों की कनेक्टिविटी बंद है

    रिपोर्ट के मुताबिक निजामुद्दीन इस वक्त जहां है वहां गाड़ियों की कनेक्टिविटी बंद है।

    भारत सरकार चला रही है गंगा ऑपरेशन

    भारत सरकार चला रही है गंगा ऑपरेशन

    बता दें कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हुए छात्रों व लोगों को बाहर सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा कार्यक्रम चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत, रोमानिया, पोलैंड और हंगरी के जरिये लोगों को निकाला जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+