Telangana Govt Tuberculosis का फ्री ट्रीटमेंट करा रही, जानिए स्कीम की खासियत
तेलंगाना में मुफ्त टीबी ट्रीटमेंट करा रही केसीआर सरकार। स्कीम की खासियत है कि सरकार इस योजना के तहत मुफ्त जांच के अलावा दवाई और खाने की चीजें भी मुहैया कराती है।

Telangana Govt Tuberculosis का फ्री ट्रीटमेंट करा रही है। स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि सरकार मरीजों को मुफ्त जांच की सुविधा देती है, जिसके लिए निजी जांच घरों में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। एक टीबी क्लिनिक स्टाफ जीवन रेड्डी ने बताया, टीबी के मरीजों के लिए सरकारी केंद्रों में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं का इंतजाम किया गया है। मरीजों को हर महीने 500 रुपये के साथ-साथ पोषण से भरपूर खाना भी दिया जाता हैं। गोलकोंडा सेंटर पर एक महीने में लगभग 50 मरीज आते हैं। टीबी ट्रीटमेंट सेंटर जांच केंद्र और फ्री इलाज की पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव और सुपरिटेंडेंट का आभार प्रकट करते हैं।
प्राइवेट ट्रीटमेंट में फायदा नहीं हुआ
टीबी मरीजों के हित में फैसला लेने के लिए गोलकोंडा सेंटर पर क्लिनिक संचालक जीवन रेड्डी के चंद्रशेखर राव की सरकार का आभार प्रकट करते हैं। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में एक लाभार्थी के पिता गिरिधर ने बताया कि उनकी बेटी को एक साल से बुखार था। प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में मुफ्त टीबी ट्रीटमेंट केंद्र और सरकार की स्कीम के बारे में पता लगने पर गोलकोंडा सेंटर पर पहुंचे।

16 महीने से दवाई मिल रही
उन्होंने बताया कि गोलकोंडा सेंटर पर इलाज के बाद क्लिनिक के डॉक्टर ने बलगम की जांच के बाद टीबी की रिपोर्ट दी। इसके बाद टीबी की दवाएं शुरू हुईं। मुफ्त इलाज से काफी मदद मिली। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की ट्रीटमेंट के बाद अब 16 महीने से उनकी बेटी दवाएं खा रही है, काफी फायदा भी हुआ है। मुफ्त टीबी ट्रीटमेंट केंद्र पर आने के बाद डॉक्टर रेगुलर जांच भी करते हैं। फोन करके खुद डॉक्टर दवाओं की जानकारी लेते हैं।

Recommended Video
हजारों का इलाज मुफ्त में !
गोलकोंडा टीबी क्लिनिक के लैब टेक्निशियन शकील अहमद ने बताया कि कोल्ड, फीवर और दूसरे लक्षणों वाले मरीज भी इस केंद्र पर जांच कराने आते हैं। उन्होंने बताया कि टीबी की पुष्टि के लिए मुफ्त में CB-NAAT टेस्ट किया जाता है। निजी जांच घरों में इस जांच के लिए 4000 रूपये तक वसूले जाते हैं। जांच के बाद मरीजों को 6 महीने की मुफ्त दवाई, जबकि टीबी मरीजों के लिए एक साल तक फ्री दवाई दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर खाने में चावल, तेल, गुड़ जैसी चीजें और 500 रुपये की सहायता सरकार देती है।












Click it and Unblock the Notifications