तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख को हैदराबाद पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जानें पूरा मामला
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख को हैदराबाद पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जानें पूरा मामला
हैदराबाद , 19 जुलाई: तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को हैदराबाद पुलिस ने हाउस अरेस्ट यानी उनके ही घर में उन्हें नजरंबद कर लिया है। रेवंत रेड्डी के कार्यालय की ओर से इस बात की पुष्टी की गई है। रेवंत रेड्डी के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उन्हें संसद सत्र के लिए दिल्ली जाना था लेकिन उनके घर के बाहर सुबह 3 बजे पुलिस तैनात कर दी गई और कहीं भी बाहर जाने से रोका जा रहा है, उन्हें हैदराबाद पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ए रेवंत रेड्डी कोकापेटा जाने की योजना बना रहे थे, इसलिए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।
Recommended Video

वहीं तेलंगाना के अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार यादव को भी सोमवार को हैदराबाद पुलिस ने नजरबंद किया है। दोनों नेताओं के घर के बाहर की तस्वीर न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर की है।
कांग्रेस पार्टी ने रेवंत रेड्डी को नजरबंद किए जाने को लेकर तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि चंद्रशेखर राव पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं।
रेवंत रेड्डी नजरबंद करने पर कहा, मैं संसद जाने के लिए तैयार था लेकिन राज्य सरकार ने मुझे नजरबंद करने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। राज्य सरकार ने ऐसा इसलिए किया है कि क्योंकि राज्य सरकार ने कुछ संपत्तियां, 50 एकड़ से अधिक जमीन, उनके कुछ रिश्तेदारों, पार्टी नेताओं और आईएएस अधिकारी को कम कीमत पर बेची है।
उन्होंने कहा, मैं तो राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि मैं इस पर दिल्ली में पीएम, एचएम और सीबीआई निदेशक से शिकायत करूंगा और इस मामले को संसद में उठाऊंगा। अगर हम राज्य सरकार की लूट के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो वे हमें केस में फंसा दिया जाता है, हमें गिरफ्तार करते हैं और हमें नजरबंद करते हैं। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications