राष्ट्रीय पार्टी की योजना पर KCR ने प्रशांत किशोर के साथ की बैठक, प्रदेश प्रभारियों पर फोकस
हैदराबाद, 13 जून: बीजेपी के खिलाफ लगातार विपक्षी दलों से मुलाकात करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस पार्टी के चीफ के. चंद्रशेखर राव अब राष्ट्रीय पार्टी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। रविवार को केसीआर का दिन काफी व्यस्त रहा। उन्होंने प्रस्तावित राष्ट्रीय पार्टी पर चर्चा के लिए कई मीटिंग की। जानकारी के मुताबिक प्रगति भवन में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से उनकी बातचीत हुई। इससे पहले दिन में वित्त मंत्री टी हरीश राव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

पिछले काफी वक्त से चंद्रशेखर राव केंद्र सरकार के खिलफ सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करने की तैयार में हैं। माना जा रहा है कि राव और किशोर के बीच हुई बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय दल, अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति और अन्य मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
साथ ही दावा किया जा रहा है कि केसीआर प्रस्तावित राष्ट्रीय पार्टी के लिए विभिन्न राज्यों में प्रभारी नियुक्त करने पर फोकस कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राजमुंदरी के पूर्व सांसद उंदावल्ली अरुण कुमार ने भी रविवार को सीएम से मुलाकात की। अफवाहों की मानें तो अरुण कुमार प्रस्तावित राष्ट्रीय पार्टी के आंध्र प्रदेश प्रभारी होंगे।
बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया और अन्य देशों में रहने वाले तेलंगाना के लोगों ने हिस्सा लिया। इस बीच टीआरएस विधायक बालका सुमन ने कहा कि राव की नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने की योजना की खबर सुनकर कांग्रेस और भाजपा नेता डर से कांप रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications